बड़वानी। जीआईजेड और डब्लूएचएच के मार्गदर्शन में पहल जन सहयोग विकास संस्थान द्वारा बड़वानी जिले को कुपोषण से मुक्त करवाने और सुपोषण लाने हेतु एवं 15 से 49 वर्ष की महिलाओं और 6 माह से 23 माह के बच्चों के पोषण स्तर में सुधार लाने हेतु महिला एवं बाल विकास विभाग के साथ समन्वय कर पोषणम परियोजना का संचालन किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत समेकित बाल विकास परियोजना की सबसे प्रमुख सेवा पोषण एवं स्वास्थ्य शिक्षा को सशक्त बनाने के उद्देश्य से सहभागी सिख प्रक्रिया आधारित पोषण शिक्षा सत्र पर 21 सितंबर से 24 सितंबर तक जिले की 63 मास्टर ट्रेनर आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का पोषण आधारित सहभागी सिख एवं क्रियान्वयन भाग 3 का चार दिवसीय आवासीय नेतृत्व कुशलता कार्यशाला का आयोजन बड़वानी में पहल जन सहयोग विकास संस्थान के द्वारा किया जा रहा है। जिसमें पोषणम परियोजना टीम के द्वारा, उपस्थित जिले की 63 सक्रिय आंगनवाडी कार्यकर्ताओं की 2 बैच बनाकर मास्टर ट्रेनर पूल तैयार किया जा रहा है। जिसमे तीसरे राउंड की बैठक क्रमांक 15 से बैठक क्रमांक 20 तक समझ बनाई जाएगी। यह बैठक व्यक्तिगत स्वच्छता, हमारे घर और आस पास की स्वच्छता और हमारे गांव की स्वच्छता पर आधारित है। इस इसी के साथ महिलाओं, बच्चों और परिवार के सभी सदस्यों के बेहतर पोषण से जुड़ी हुई है। जिसमे महिलाओं और बच्चों के बेहतर पोषण में परिवार के अन्य सदस्यों जैसे सास और पति का सहयोग जैसे विषयों पर जोर दिया गया। इस प्रकार से आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित कर एक मास्टर ट्रेनर के रूप में तैयार किया जाएगा। जिनकी भूमिका सेक्टर स्तर पर आँगनवाड़ी कार्यकर्ताओ के प्रभावी पोषण शिक्षा प्रशिक्षण भाग 3 में बहुत महत्वपूर्ण रहेगी।