भोपाल। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने जबलपुर के रांझी क्षेत्र में कहा कि, अब 21 वर्ष से अधिक उम्र वाली अविवाहित बहनों को भी लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि लाडली बहना और उज्ज्वला रसोई गैस की हितग्राही बहनों को 450 रुपए में रसोई गैस दी जायेगी, इसके फॉर्म भरवाये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि, पुलिस भर्ती में 30 प्रतिशत तथा शिक्षकों के भर्ती में 50 प्रतिशत रिजर्वेशन किया है। अब सभी भर्तियों में 35 प्रतिशत रिजर्वेशन किया जाएगा।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जबलपुर के गढ़ा क्षेत्र में कहा कि, जिन बहनों के नाम छूट गए उन्हें भी जोड़ा जाएगा। यानी मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के रजिस्ट्रेशन का तीसरा राउंड शुरू होगा। हालांकि उन्होंने तारीख की घोषणा नहीं की है परंतु माना जा रहा है कि, इस सप्ताह के अंत तक मुख्यमंत्री तारीख की घोषणा भी कर देंगे एवं जैसे ही रसोई गैस सिलेंडर वाले रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी होगी वैसे ही लाडली बहन योजना के तहत रजिस्ट्रेशन का तीसरा राउंड शुरू हो जाएगा।