बड़वानी। युवा उत्सव में रंगोली का आयोजन शासकीय नवीन आदर्श महाविद्यालय बड़वानी में सत्र 2023-24 के अंतर्गत प्राचार्य डॉ बलराम बघेल के मार्गदर्शन में, राज्य शासन के निर्देशानुसार अंतर कक्षा स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन किया गया। प्रथम दिवस रूपांकन पक्ष में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन- पर्यावरण स्वच्छता, मतदाता जागरूकता एवं साक्षरता अभियान विषय किया गया। जिसमें महाविद्यालय के 11 विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा बहुत ही सुंदर एवं प्रेरणादायक रंगोली बनाई।
प्रतियोगिता प्रभारी डॉ स्मिता यादव ने बताया कि उपरोक्त प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कु रानी किशोर वर्मा, द्वितीय स्थान कु जयश्री मांगीलाल वर्मा एवं तृतीय स्थान कु निशा हरिराम खेड़कर ने प्राप्त किया। चयनित प्रतिभागियों में प्रथम स्थान प्राप्त प्रतिभागी दिनांक 26 सितंबर को शासकीय महाविद्यालय अंजड में आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता में महाविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेगा। उक्त विधाओ में निर्णायक की भूमिका प्रो कीर्ति पटेल व प्रो आयुषी बमनका ने निभाई। इस अवसर पर डॉ डी एस चौहान प्रो रविंद्र चौहान पंकज पटेल एवं विधि महाविद्यालय एवं के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।