खरगोन। शहर के राधा कुंज में नगरपालिका द्वारा सफाई मित्र सुरक्षा शिविर क्षमता संवर्धन कार्यशाला का आयोजन किया। जिसते 400 से अधिक सफाई कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। बताया जा रहा है सरकार की मंशा अनुरुप स्वच्छता पखवाड़ा चल रहा है जो 02 अक्टूबर तक चलेगा ऐसे में शनिवार शिविर का अयोजन हुआ। इस दौरान सफाईकर्मियों ने समस्याओ से अवगत कराया जिसका तत्काल निराकरण करके नगर पालिका अमले ने स्वच्छता क्षेत्र में प्रदेश में मिशाल कायम करने की बात की। साथ ही सफाईकर्मियों को मिलनेवाली सुविधाओ से अवगत कराते हुऐ उन्हें शासकीय योजनाओ का लाभ दिलाने का भरोसा दिलाया गया। इस अवसर पर मंशाराम मेघवाल स्वास्थ्य अधिकारी प्रकाश चित्ते सहित नगर पालिका महकमा मौजुद रहा।