प्रतापगढ़। ग्राम पंचायत मथुरा तालाब में ग्रामीण सेवा शिविर-2026 का आयोजन किया गया। शिविर में अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी धनधान देथा, विकास अधिकारी राकेश कुमार निनामा, नायब तहसीलदार संदीप मेघवाल, शिविर प्रभारी पंचायत समिति योगेश कुमार सैनी, सह प्रभारी रामचंद्र मीणा, प्रशासक शांतिलाल मीणा, कनिष्ठ सहायक नाथूलाल मीणा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
शिविर के दौरान ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया। साथ ही पात्र हितग्राहियों को तीन आवासीय पट्टे, एक जन्म प्रमाण-पत्र एवं एक मृत्यु प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। उपस्थित ग्रामीणों को राज्य एवं केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी दी गई।
विकास अधिकारी राकेश कुमार निनामा ने कहा कि ग्रामीण सेवा शिविरों के माध्यम से आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि धमोतर पंचायत समिति को आदर्श एवं ग्रीन पंचायत समिति बनाने के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर पौधों के संरक्षण का संकल्प लेना आवश्यक है।
उन्होंने जल, जंगल और जमीन के संरक्षण पर बल देते हुए जैविक खेती, बागवानी तथा सहजन (मोरिंगा) की खेती को बढ़ावा देने की अपील की। साथ ही उन्होंने बताया कि पंचायत समिति क्षेत्र में श्आदि कर्मयोगी अभियानश् के तहत महिला कार्मिकों द्वारा जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें सभी ग्रामीणों से सहयोग की अपेक्षा की गई। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे और विभिन्न विभागों की योजनाओं का लाभ प्राप्त किया।