खरगोन। आदि कैलाश मानसरोवर की पावन यात्रा कर सकुशल लौटे अमरनाथ ग्रुप के श्रद्धालुओं का दशोरा नागर समाज द्वारा श्री राम धर्मशाला में भव्य स्वागत किया गया।
प्रांतीय कार्यकारिणी के तत्वावधान में आयोजित समारोह में प्रांतीय अध्यक्ष रविंद्र मंडलोई, संयोजक राजेश रुपल और महिला मंडल संयोजक ममता सुगंधी ने सभी यात्रियों का शाल-श्रीफल से सम्मान कर अभिनंदन किया।
इस मौके पर संगठन मंत्री सुनील गुप्ता, उपाध्यक्ष कमल गुप्ता गोगावा सहित समाज के वरिष्ठजनों ने यात्रियों को शुभकामनाएं दीं। यात्रियों ने आदि कैलाश के आध्यात्मिक अनुभव और यात्रा के संस्मरण समाजजनों के साथ साझा किए।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजबंधु मौजूद रहे। स्वागत समारोह के दौरान पूरा धर्मशाला परिसर हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा। समाज के सभी सदस्यों ने सफल आयोजन के लिए प्रांतीय कार्यकारिणी का आभार जताया।