नीमच। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में प्रदेश के 33 लाख 92 हजार से अधिक हितग्राहियों एवं वरिष्ठ नागरिकों के बैंक खातों में सामाजिक सुरक्षा पेंशन की 203.56 करोड़ रुपये से अधिक की राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरित की।
इस अवसर पर नीमच स्थित एनआईसी कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में अपर कलेक्टर बीएस कलेश, सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की उप संचालक श्रुति भयडिया सहित जिले के पेंशन हितग्राही उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान हितग्राहियों ने वर्चुअल माध्यम से मुख्यमंत्री का संबोधन सुना तथा सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की जानकारी प्राप्त की।