BREAKING NEWS
KHABAR : आदि कैलाश से लौटे दशोरा नागर समाज के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : कांग्रेस कार्यालय में उल्टा संविधान वाला.. <<     KHABAR : मोहर्रम पर मुस्लिम युवाओं की इंसानियत की.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में मेघों ने खोला खजाना,झमाझम बारिश,.. <<     KHABAR : विद्या कुंज स्कूल के स्टोर रूम में आग,.. <<     NEWS : नशा मुक्ति केंद्र में विधिक जागरूकता.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : एमपी में एसबीआई से 1266 करोड़ का फ्रॉड, ईडी की.. <<     KHABAR : नशा मुक्ति भारत सप्ताह के तहत निकली.. <<     NEWS : पाराशर समाज ने राव जी के पुत्र के विवाह में.. <<     NEWS : निर्जला एकादशी पर माली समाज ने राहगीरों को.. <<     NEWS : वेदपीठ पर सजा गुरु ग्रंथ साहिब का दीवान,.. <<     बड़वानी के पिपलुद में मौत के बाद बवाल, अवैध.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम कनावटी और छुट्टियों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : कसरावद में मोहर्रम की 9वीं रात गूंजे.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान 28 से 30 जून तक,.. <<     KHABAR : हनुमंत्या व्यास में पेयजल समस्या का.. <<     शिवपुरी में बड़ी कार्रवाई,लखनऊ अग्निकांड के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 26, 2023, 6:08 pm
KHABAR : वकीलों ने नारेबाजी कर एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम सौंपा ज्ञापन, पढे़ अभिषेक सोनी की खबर 

Share On:-

देवास। प्रदेश में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग एक बार फिर जोर पकडऩे लगी है। देवास अभिभाषक संघ ने 26 सितंबर, मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष रामप्रसाद सूर्यवंशी ने बताया कि प्रदेशभर में वकील वर्षों से प्रदेश में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग कर रहे हैं। प्रदेश सरकार खुद इस बारे में कई बार घोषणा कर चुकी है, लेकिन प्रदेश में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू नहीं हुआ। वकीलों का कहना है कि वकीलों पर हमले की घटनाएं लगातार बढ़ रही है। वकीलों की सुरक्षा के लिए प्रदेश में कोई अधिनियम नही है। उनका व्यवसाय आमजन को न्याय दिलाने का है, लेकिन वे खुद वर्षों से अन्याय का शिकार हो रहे हैं। ऐसे में प्रदेश में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करना जरूरी है। वकीलों की वर्षों पुरानी इस मांग को लेकर प्रदेश सरकार गंभीर नहीं है, जबकि राजस्थान सहित कई राज्यों में इस एक्ट को लागू किया जा चुका है। राजस्थान ने तो एक कदम आगे बढ़ते हुए वकीलों के पक्ष में न सिर्फ एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू किया बल्कि वकीलों के लिए कई अन्य सुविधाएं भी लागू कर दी हैं। हमारी मांग है कि मप्र में भी इसी तर्ज पर वकीलों के हित में काम किए जाएं। हम प्रधानमत्री और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दे रहे हैं। इसके बावजूद अगर हमारी मांग नहीं मानी गई तो वकील आंदोलन की राह भी पकड़ सकते हैं। ज्ञापन का वाचन सचिव चंद्रपाल सोलंकी ने किया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष चंद्रशेखर वाजपेयी, सहसचिव नीलेश वर्मा, कोषाध्यक्ष राजेश जायसवाल, पुस्तकालय सचिव लोकेन्द्र शुक्ला सहित बड़ी संख्या में अभिभाषक उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE