BREAKING NEWS
VIDEO NEWS: नीमच में व्यापारी से मारपीट,लूट के बाद.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 200 वर्षों की परंपरा के साथ निकला आशूरा का.. <<     मंदसौर में नगर पालिका का बड़ा.. <<     रतलाम के हतनारा में मोहर्रम जुलूस के दौरान.. <<     BIG NEWS : टीचर कॉलोनी में चोरी से मचा हड़कंप, सूने.. <<     मोहर्रम की 9वीं रात कसरावद में निकले पारंपरिक.. <<     मंदसौर में निर्जला एकादशी की धूम, खाटू श्याम.. <<     BIG NEWS : नीमच शहर का गोधाम बालाजी मंदिर क्षेत्र.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : राजस्थान के प्रसिद्ध मां विंध्यवासिनी.. <<     KHABAR : विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल विवाद,.. <<     KHABAR : दलित परिवार पर हमले के मामले में भीम आर्मी.. <<     NEWS : धर्मसभा में महासाध्वी धैर्य प्रभा जी ने.. <<     NEWS : भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का.. <<     NEWS : मेवाड़ की पावन धरा पर धर्ममय वातावरण में.. <<     NEWS : विभिन्न आयु वर्गों में खिलाड़ियों ने.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : परदेसीपुरा में पहली बार बना सीसी रोड और.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 26, 2026, 10:35 am
KHABAR : दलित परिवार पर हमले के मामले में भीम आर्मी ने सौंपा ज्ञापन, मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग, निष्पक्ष जांच नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी, पढे़ कुलदीप गुप्ता की खबर

Share On:-

शिवपुरी। जिले के पोहरी जनपद की ग्राम पंचायत झलवासा में एक दलित परिवार पर हुए कथित जानलेवा हमले का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। पीड़ित पक्ष की शिकायत के बाद भीम आर्मी भारत एकता मिशन ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी और निष्पक्ष जांच की मांग की है।

पीड़ित किलोई जाटव और उनके परिवार का आरोप है कि 24 जून को ग्राम पंचायत के सरपंच हरिवल्लभ धाकड़ एवं उनके परिजनों ने लाठी-डंडों, कुल्हाड़ी और तलवार जैसे हथियारों से हमला किया। घटना के बाद बैराड़ थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई।

गुरुवार को भीम आर्मी भारत एकता मिशन के जिला संयोजक साजिद खान (चांद) ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपते हुए आरोप लगाया कि शिकायत में जिन चार लोगों के नाम दिए गए थे, उनमें से कुछ मुख्य आरोपियों को एफआईआर में शामिल नहीं किया गया।

पीड़ित परिवार का कहना है कि एफआईआर दर्ज होने के बावजूद आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं और उन्हें लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं, जिससे परिवार भय के माहौल में है।

भीम आर्मी ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को सुरक्षा उपलब्ध कराने, सभी आरोपियों के विरुद्ध निष्पक्ष कार्रवाई करने तथा मामले की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने की मांग की है।

संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि नामजद आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी नहीं हुई और निष्पक्ष जांच नहीं की गई, तो आंदोलन तेज किया जाएगा। मामले को लेकर क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है।

नोटरू हमले और एफआईआर से जुड़े आरोप शिकायतकर्ता एवं भीम आर्मी द्वारा लगाए गए हैं। पुलिस की ओर से इस संबंध में विस्तृत आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आना शेष है।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE