मनासा। नगर की टीचर कॉलोनी स्थित एक सूने मकान को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाते हुए नकदी एवं जेवरात चोरी कर लिए। घटना उस समय हुई जब मकान मालिक परिवार सहित अपने पैतृक गांव गए हुए थे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आंतरी माता निवासी अनिल पिता बद्रीलाल नागदा का मकान मनासा की टीचर कॉलोनी में स्थित है। अनिल नागदा ने बताया कि वे परिवार सहित आंतरी माता गए हुए थे। इसी दौरान मकान पर ताला लगा होने का फायदा उठाकर अज्ञात चोरों ने घर में प्रवेश कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
चोर घर में रखी एक अटैची उठाकर ले गए, जिसमें एक जोड़ी चांदी की पायजेब, सोने का कांटा तथा करीब 5 हजार रुपये नकद रखे हुए थे।
घटना की जानकारी मिलने पर परिजन तत्काल मनासा पहुंचे और मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया।
थाना प्रभारी नीलेश अवस्थी ने बताया कि मामले में प्रकरण दर्ज कर लिया गया है तथा अज्ञात चोरों की तलाश के लिए जांच शुरू कर दी गई है।