नीमच। नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा शहर में जारी विकास कार्यों के तहत वार्ड क्रमांक 25 स्थित परदेसीपुरा (परदेसी मोहल्ला) में पहली बार सीसी रोड एवं नाली का निर्माण कराया गया है। निर्माण कार्य पूर्ण होने पर निरीक्षण के लिए पहुंचीं नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती स्वाति गौरव चोपड़ा का क्षेत्रवासियों ने पुष्पमालाएं पहनाकर, गुलदस्ते भेंट कर एवं मिठाई खिलाकर आत्मीय स्वागत किया।
निरीक्षण के दौरान पार्षद आलोक सोनी, योगेश कवीश्वर, इंजीनियर श्रीमती अनु सोलंकी, प्रवीण पाटीदार एवं लिपिक अर्जुन राठौर भी उपस्थित रहे।
क्षेत्रवासियों ने बताया कि परदेसीपुरा में वर्षों से कच्चा रास्ता होने के कारण बारिश के दिनों में कीचड़ और गंदगी से आवागमन में भारी परेशानी होती थी। अब सीसी रोड और नाली निर्माण होने से लोगों को बड़ी राहत मिली है और क्षेत्र की लंबे समय से चली आ रही समस्या का समाधान हुआ है।
नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती स्वाति गौरव चोपड़ा ने बताया कि लगभग 12 लाख रुपये की लागत से 115 मीटर लंबा एवं 4 मीटर चौड़ा सीमेंट कंक्रीट रोड तथा नाली का निर्माण कराया गया है। इस कार्य से क्षेत्र के लगभग 25 परिवारों को सीधा लाभ मिलेगा और बरसात के दौरान जलभराव व कीचड़ की समस्या से निजात मिलेगी।
इस अवसर पर चुन्नीलाल परदेसी, हुकम परदेसी, जगदीश परदेसी, कन्हैयालाल परदेसी, लक्ष्मी देवी परदेसी, वंदना परदेसी, अलका परदेसी, अनारी बी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।