नीमच। समीपस्थ राज्य राजस्थान के प्रसिद्ध मां भगवती विंध्यवासिनी धाम, दरबार केसुंदा में शुक्रवार, 26 जून को चंडी हवन एवं विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया जाएगा। आयोजन के तहत श्रद्धालुओं के लिए दोपहर 3 बजे से पूजा एवं चंडी हवन प्रारंभ होगा, जबकि शाम को मां की महाआरती आयोजित की जाएगी।
आयोजक एवं यजमान पंडित प्रकाश मेनारिया और मंदिर के पुजारी प्रदीप नागदा ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर मां भगवती विंध्यवासिनी का आशीर्वाद प्राप्त करें।
उन्होंने बताया कि चंडी हवन के माध्यम से मां चंडी की कृपा से सभी संकटों का नाश, सुख, शांति, समृद्धि एवं विजय की कामना की जाएगी। आयोजन में श्रद्धालुओं के लिए विशेष पूजा-अर्चना भी संपन्न होगी।