BREAKING NEWS
KHABAR : कांग्रेस कार्यालय में उल्टा संविधान वाला.. <<     KHABAR : मोहर्रम पर मुस्लिम युवाओं की इंसानियत की.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में मेघों ने खोला खजाना,झमाझम बारिश,.. <<     KHABAR : विद्या कुंज स्कूल के स्टोर रूम में आग,.. <<     NEWS : नशा मुक्ति केंद्र में विधिक जागरूकता.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : एमपी में एसबीआई से 1266 करोड़ का फ्रॉड, ईडी की.. <<     KHABAR : नशा मुक्ति भारत सप्ताह के तहत निकली.. <<     NEWS : पाराशर समाज ने राव जी के पुत्र के विवाह में.. <<     NEWS : निर्जला एकादशी पर माली समाज ने राहगीरों को.. <<     NEWS : वेदपीठ पर सजा गुरु ग्रंथ साहिब का दीवान,.. <<     बड़वानी के पिपलुद में मौत के बाद बवाल, अवैध.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम कनावटी और छुट्टियों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : कसरावद में मोहर्रम की 9वीं रात गूंजे.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान 28 से 30 जून तक,.. <<     KHABAR : हनुमंत्या व्यास में पेयजल समस्या का.. <<     शिवपुरी में बड़ी कार्रवाई,लखनऊ अग्निकांड के.. <<     शाजापुर केंद्रीय विद्यालय में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 26, 2023, 6:23 pm
BIG REPORT : कलेक्‍टर जैन ने की जनसुनवाई, 98 लोगों की समस्‍याएं सुन अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश, बोले- सभी आवेदकों का समय सीमा में करें निराकरण, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। कलेक्‍टर कार्यालय नीमच में मंगलवार को कलेक्‍टर दिनेश जैन ने जन-सुनवाई करते हुए-98 आवेदकों से आवेदन प्राप्‍त कर, उनकी समस्‍याएं सुनी और उपस्‍थि‍त जिला अधिकारियों को आवेदनों का निराकरण करने के निर्देश दिए। इस मौके पर अपर कलेक्‍टर नेहा मीना, संयुक्‍त कलेक्‍टर राजेश शाह, डिप्‍टी कलेक्‍टर किरण आंजना सहित विभिन्‍न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे।

जनसुनवाई में महागढ निवासी हिम्‍मतसिह राजपूत ने प्रधानमंत्री आवास सूची में नाम जोडने, बघाना की शोभा ने मकान पर कब्‍जा दिलाने एवं धोखाधडी करने वाले के विरूद्ध कार्यवाही करने, ग्राम पिपलोन के प्रकाश चंद्र नागदा ने पडोसी व्‍दारा परेशान करने, महागढ के अनिल भट्ट ने खेत में जबरन रास्‍ता निकालने संब‍ंधी, राजीव नगर नीमच की मुमताज बी ने गैस कनेक्‍शन आईडी में नाम सुधरवाने, ग्‍वालटोली की हेवंतीदेवी ने आवासीय पट्टा दिलाने, नीमच सिटी के ओमप्रकाश यादव ने ठेकेदार से मजदुरी दिलाने, जोडमी निवासी सुनिता ने पति की मृत्‍यु हो जाने पर आर्थिक सहायता दिलाने, महागढ के सद्दाम हुसैन ने कृषि भूमि पर आने जाने का रास्‍ता दिलाने एवं कुम्‍हारवाडी तहसील खाचरौद की मधुबाई ने नीमच मंडी प्रांगण में पति की मृत्‍यु हो जाने पर आर्थिक सहायता एवं मुआवजा दिलाने संबंधी आवेदन प्रस्‍तुत कर अपनी समस्‍याएं सुनाई।  

इसी तरह, शक्तिनगर नीमच की कन्‍याबाई परमार, इंद्रिरा नगर नीमच के देवीलाल गुर्जर,  धाकडखेडी के प्रभुलाल धाकड, उपरेडा की विद्याबाई पाटीदार शॉपिंग काम्‍पलेक्‍स के दुकानदारगण,   भोलाराम कम्‍पाउण्‍ड नीमच की सुशीलाबाई, गोमास्‍ता नगर धनेरियाकलां के रहवासीगण नई आबादी रावतखेडा के कारूलाल राव, दुरगपुरा की प्रेमबाई, रतनगढ की बरजीबाई सोनी, सिंगोली के वार्ड नं.एक के अबरार अली,  नीमच सिटी के गोपाल माली, ग्राम बिलसवास बामनिया के प्रहलाद ब्रह्मण, ग्राम चौथखेडा के सुनील गुर्जर एवं जमुनियारावजी के मनोहरसिह राजपुत,आदि ने अपना आवेदन जन सुनाई में प्रस्‍तुत कर अपनी समस्‍याएं सुनी ।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE