BREAKING NEWS
KHABAR : कांग्रेस कार्यालय में उल्टा संविधान वाला.. <<     KHABAR : मोहर्रम पर मुस्लिम युवाओं की इंसानियत की.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में मेघों ने खोला खजाना,झमाझम बारिश,.. <<     KHABAR : विद्या कुंज स्कूल के स्टोर रूम में आग,.. <<     NEWS : नशा मुक्ति केंद्र में विधिक जागरूकता.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : एमपी में एसबीआई से 1266 करोड़ का फ्रॉड, ईडी की.. <<     KHABAR : नशा मुक्ति भारत सप्ताह के तहत निकली.. <<     NEWS : पाराशर समाज ने राव जी के पुत्र के विवाह में.. <<     NEWS : निर्जला एकादशी पर माली समाज ने राहगीरों को.. <<     NEWS : वेदपीठ पर सजा गुरु ग्रंथ साहिब का दीवान,.. <<     बड़वानी के पिपलुद में मौत के बाद बवाल, अवैध.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम कनावटी और छुट्टियों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : कसरावद में मोहर्रम की 9वीं रात गूंजे.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान 28 से 30 जून तक,.. <<     KHABAR : हनुमंत्या व्यास में पेयजल समस्या का.. <<     शिवपुरी में बड़ी कार्रवाई,लखनऊ अग्निकांड के.. <<     शाजापुर केंद्रीय विद्यालय में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 26, 2023, 7:31 pm
JOB : औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में आयशर मोटर्स के लिए अप्रेंटसिशिप पदों पर की जाएगी भर्ती, इस दिन पहुंचकर इच्छुक युवा उठा सकते हैं फायदा, पढ़े खबर 

Share On:-

रतलाम। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में आयशर मोटर्स देवास के लिए अप्रेंटिसशिप पदो की भर्ती हेतु विशेष प्लेसमेंट कैम्पस का आयोजन दिवसीय प्लेसमेंट कैम्पस का आयोजन 29 सितम्बर को किया जाएगा। इस अवसर पर विभिन्न व्यवसायों फिटर, मशीनिस्ट, टर्नर, ग्राइंड़र, सीएनसी-सीओई, डीजल मैकेनिक, ट्रेक्टर मैकेनिक तथा मैकेनिक ट्रेड्स एवं मैकेनिकल डिप्लोमा उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के लिए 700 रिक्त पदों पर कम्पनी द्वारा भर्ती की जाएगी।

प्राचार्य औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था यू.पी.एस. अहिरवार ने बताया कि अप्रेंटिसशिप के दौरान आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को 10500 रुपए स्टायपेंट एवं अटेंडेंस बोनस 500 एवं डिप्लोमा उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को 12500 स्टायपेंट तथा अटेंडेंस बोनस 500 दिया जाएगा। आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को एक वर्ष सफलतापूर्वक अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण पूर्ण करने के उपरांत कम्पनी 3 वर्ष की मैकेनिकल ब्रांच में डिप्लोमा की ट्रेनिंग (स्टायपेंट के साथ) करवाएगी तथा 3 वर्ष पूर्ण होने के बाद कार्य के आधार पर कम्पनी परमानेंट जाब हेतु चयनित करेगी।उक्त कैम्पस में युवक व युवतियां दोनों शामिल हो सकते हैं। युवतियों का चयन मशीन आपरेटर के पद हेतु किया जाएगा। आवेदक की उम्र 18 से 24 वर्ष होना अनिवार्य है। 3 वर्ष का मैकेनिकल डिप्लोमा उत्तीर्ण आवेदकों को नियमानुसार उम्र में छूट दी जाएगी। कैम्पस में सम्मिलित होने के लिए आनलाईन पंजीयन लिंक पर पात्र आवेदक पंजीयन कर सकते हैं तथा 29 सितम्बर को प्रातः 10.00 बजे आईटीआई रतलाम में उपस्थित होकर कैम्पस में भाग ले सकते हैं। आयोजन के दिन आवेदक अपने समस्त मूल प्रमाण पत्रों, बायोडाटा सहित अन्य शैक्षणिक दस्तावेज लेकर उपस्थित हों। भर्ती कम्पनी द्वारा अपनी शर्तों पर की जाएगी। साक्षात्कार के समय समस्त जानकारी स्वयं प्राप्त करें। ड्राईव में प्रतिभागियों हेतु कोई मार्ग व्यय नहीं दिया जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE