BREAKING NEWS
KHABAR : आदि कैलाश से लौटे दशोरा नागर समाज के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : कांग्रेस कार्यालय में उल्टा संविधान वाला.. <<     KHABAR : मोहर्रम पर मुस्लिम युवाओं की इंसानियत की.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में मेघों ने खोला खजाना,झमाझम बारिश,.. <<     KHABAR : विद्या कुंज स्कूल के स्टोर रूम में आग,.. <<     NEWS : नशा मुक्ति केंद्र में विधिक जागरूकता.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : एमपी में एसबीआई से 1266 करोड़ का फ्रॉड, ईडी की.. <<     KHABAR : नशा मुक्ति भारत सप्ताह के तहत निकली.. <<     NEWS : पाराशर समाज ने राव जी के पुत्र के विवाह में.. <<     NEWS : निर्जला एकादशी पर माली समाज ने राहगीरों को.. <<     NEWS : वेदपीठ पर सजा गुरु ग्रंथ साहिब का दीवान,.. <<     बड़वानी के पिपलुद में मौत के बाद बवाल, अवैध.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम कनावटी और छुट्टियों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : कसरावद में मोहर्रम की 9वीं रात गूंजे.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान 28 से 30 जून तक,.. <<     KHABAR : हनुमंत्या व्यास में पेयजल समस्या का.. <<     शिवपुरी में बड़ी कार्रवाई,लखनऊ अग्निकांड के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 26, 2023, 8:07 pm
KHABAR : ग्राम गोला छोटी में वाहक रोगों पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की समीक्षा, ग्रामों में निरंतर क्षेत्रीय कार्यकर्ता एवं फील्ड स्टॉफ कर रहा सघन लार्वा सर्वे व फॉगिग का कार्य, पढ़े खबर 

Share On:-

झाबुआ। वर्षा ऋतु उपरांत मच्छरों के पैदावार होने के कारण मच्छर जनित बीमारी के प्रसार को दृष्टिगत रखते हुए विभाग द्वारा ग्रामों में निरंतर क्षैत्रीय कार्यकर्ता एवं फील्ड स्टॉफ द्वारा सघन लार्वा सर्वे तथा फॉगिग(धूंआ) किया जा रहा हैं।

मंगलवार को जिला मलेरिया अधिकारी डीएस सिसोदिया एवं जिला व्हीबीडी सलाहकार जितेन्द्र बघेल द्वारा कल्याणपुरा ब्लॉक के ग्राम गोला छोटी का भ्रमण किया गया। भ्रमण के दौरान ग्राम में बीमारी के संबंध में एवं क्षैत्रीय कार्यकर्ताओं द्वारा रोग नियंत्रण के संबंध में की जा रही कार्यवाही की जानकारी उप स्वा.केन्द्र में पदस्थ सीएचओ रेशमा डामोर से ली तथा उनके द्वारा उप स्वा.केन्द्र के ग्रामों में किये जा रहे रोग प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की समीक्षा की। मौके पर सीएचओ को निर्देशित किया कि सर्वे के दौरान ग्राम के प्रत्येक घरवासियों से बीमारी के संबंध में चर्चा अवश्य करें। जिन घरों में बुखार रोगी है, उनकी तत्काल जांच एवं उपचार की कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। घरों में लार्वा सर्वे एंव फागिंग (धुंआ) किया अवश्य करवाया जाए।

ग्रामवासी रात एवं दिन को सोते समय मच्छरदानी का उपयोग नही कर रहे हैं इस हेतु ग्रामवासियों को सोते समय मच्छरदानी के उपयोग हेतु प्रेरित करने हेतु निर्देशित किया गया। सर्वे के दौरान यह भी पाया गया है कि ग्राम के रहवासियों के बाहर पशुओं के पीने के लिये रखी गई सीमेंट एवं प्लास्टिक के कंटेनरों में पानी भरा रहता हैं। घरवासियों द्वारा पानी से भरे कंटेनरों को न तो नियमित खाली किया जा रहा है ना ही कंटेनरों की साफ-सफाई की जा रही हैं जिसके कारण इन कंटेनरों में मच्छरों की पैदावार हो रही है जो कि बीमारियों का फैलाव करने में सहायक हैं। इस हेतु रहवासियों को समझाईश दी है कि इन कंटेनरों की नियमित साफ-सफाई करें ताकि रोगों के प्रसार को रोका जा सकें ।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE