BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : कांग्रेस कार्यालय में उल्टा संविधान वाला.. <<     KHABAR : मोहर्रम पर मुस्लिम युवाओं की इंसानियत की.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में मेघों ने खोला खजाना,झमाझम बारिश,.. <<     KHABAR : विद्या कुंज स्कूल के स्टोर रूम में आग,.. <<     NEWS : नशा मुक्ति केंद्र में विधिक जागरूकता.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : एमपी में एसबीआई से 1266 करोड़ का फ्रॉड, ईडी की.. <<     KHABAR : नशा मुक्ति भारत सप्ताह के तहत निकली.. <<     NEWS : पाराशर समाज ने राव जी के पुत्र के विवाह में.. <<     NEWS : निर्जला एकादशी पर माली समाज ने राहगीरों को.. <<     NEWS : वेदपीठ पर सजा गुरु ग्रंथ साहिब का दीवान,.. <<     बड़वानी के पिपलुद में मौत के बाद बवाल, अवैध.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम कनावटी और छुट्टियों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : कसरावद में मोहर्रम की 9वीं रात गूंजे.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान 28 से 30 जून तक,.. <<     KHABAR : हनुमंत्या व्यास में पेयजल समस्या का.. <<     शिवपुरी में बड़ी कार्रवाई,लखनऊ अग्निकांड के.. <<     शाजापुर केंद्रीय विद्यालय में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 26, 2023, 8:14 pm
BIG NEWS : मुख्यमंत्री चौहान ने लिया बाढ़ वाले गणेश जी का आशीर्वाद, हवन पूजन कर प्रदेश वासियों की सुख समृद्धि की प्रार्थना की, पढ़े खबर 

Share On:-

विदिशा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को विदिशा में बाढ़ वाले भगवान श्री गणेश जी के मंदिर में पूजा अर्चना और हवन कर प्रदेशवासियों के स्वास्थ्य और सुख समृद्धि की प्रार्थना कर आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी की धर्मपत्नी साधना सिंह, दीनदयाल अंत्योदय कार्यक्रम समिति के अध्यक्ष रामपाल सिंह, विधायक गण हरि सप्रे, राजश्री सिंह, लीना जैन, उमाकांत शर्मा और रामेश्वर शर्मा, पूर्व मंत्री सूर्य प्रकाश मीणा सहित अनेक जनप्रतिनिधि और श्रद्धालु उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री चौहान ने इस अवसर पर नवनिर्मित यज्ञ शाला का पूजन करने के साथ ही मंदिर के शिखर एवं यज्ञशाला के शिखर पर कलश और ध्वज की स्थापना भी की। विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान के साथ ही मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में कन्याओं का पूजन करने के साथ ही भगवान गणेश की आरती की तथा मंदिर परिसर में चल रही भजन मंडली में पहुंचकर श्री राम भजन का गायन भी किया। मुख्यमंत्री चौहान ने कन्या भोज तथा भंडारा में भांजियों तथा अन्य उपस्थित जनों को भोजन प्रसादी वितरित की और स्वयं भी प्रसाद ग्रहण किया।
इस दौरान मुख्यमंत्री चौहान से अनेक गणमान्यजन, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों लाड़ली बहनों आदि ने मुलाकात कर पुष्प गुच्छ भेंट कर आत्मीय हार्दिक स्वागत किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE