जावरा। मंगलवार को शाम 7 बजे करीब जावरा सीएसपी दुर्गेश अर्मो एवं जावरा औद्योगिक थानाटी आई प्रकाश गडरिया सरसी चौकी पहुंचे। जहां ग्रामीण जनों की मौजूदगी में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन की व्यवस्थाओं को लेकर सभी समिति के सदस्यों को बुलाकर समझाइए दी एवं आस-पास के घाट का दौरा किया। वहीं विसर्जन के पूर्व तैयारियां अच्छे से की जा सके इसके लिए घाटों की साफ सफाई का निरीक्षण भी किया। समिति के सदस्यों समझाते हुए बताया कि गणेश उत्सव पंडाल में कोई भी संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे तो तत्काल पुलिस प्रशासन को सूचना करें।
इस मौके पर सरसी चौकी प्रभारी विजय बामनिया, सहित पुलिस बल मौजूद रहा। वहीं गांव के वरिष्ठ जन सरपंच प्रतिनिधि जगदीश गरगामा, उपसरपंच कैलाश सालित्रा, कुंदन धाकड़, शहजाद शाह, वासुदेव नयामा, कन्हैयालाल धाकड़, विनोद खारोल साहित कई ग्रामीण जन मौजूद रहे।