BREAKING NEWS
KHABAR : कांग्रेस कार्यालय में उल्टा संविधान वाला.. <<     KHABAR : मोहर्रम पर मुस्लिम युवाओं की इंसानियत की.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में मेघों ने खोला खजाना,झमाझम बारिश,.. <<     KHABAR : विद्या कुंज स्कूल के स्टोर रूम में आग,.. <<     NEWS : नशा मुक्ति केंद्र में विधिक जागरूकता.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : एमपी में एसबीआई से 1266 करोड़ का फ्रॉड, ईडी की.. <<     KHABAR : नशा मुक्ति भारत सप्ताह के तहत निकली.. <<     NEWS : पाराशर समाज ने राव जी के पुत्र के विवाह में.. <<     NEWS : निर्जला एकादशी पर माली समाज ने राहगीरों को.. <<     NEWS : वेदपीठ पर सजा गुरु ग्रंथ साहिब का दीवान,.. <<     बड़वानी के पिपलुद में मौत के बाद बवाल, अवैध.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम कनावटी और छुट्टियों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : कसरावद में मोहर्रम की 9वीं रात गूंजे.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान 28 से 30 जून तक,.. <<     KHABAR : हनुमंत्या व्यास में पेयजल समस्या का.. <<     शिवपुरी में बड़ी कार्रवाई,लखनऊ अग्निकांड के.. <<     शाजापुर केंद्रीय विद्यालय में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 27, 2023, 10:41 am
KHABAR : दिवंगत मुख्यमंत्रियों की प्रतिमा का अनावरण, नहीं पहुंचे कैलाश के बेटे दीपक, अर्जुन सिंह की प्रतिमा पर शिवराज ने अजय सिंह के साथ दी पुष्पांजलि, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मंत्रालय परिसर में मंगलवार को प्रदेश के 14 दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्रियों की प्रतिमाओं का अनावरण उनके परिजनों की मौजूदगी में हुआ। इस मौके पर राजनीतिक मंच से दूर कांग्रेस और भाजपा सरकार में पूर्व मुख्यमंत्री रहे दिवंगत नेताओं के परिजनों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया।


इस आयोजन में पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी के बेटे दीपक जोशी नहीं पहुंचे। ऐसी स्थिति में कैलाश जोशी के पोते जयवर्धन जोशी की मौजूदगी रही। सीएम चौहान ने जयवर्धन का शाल श्रीफल से सम्मान किया। कार्यक्रम में कांग्रेस नेता और पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह भी मौजूद रहे और सीएम चौहान के साथ अपने पिता स्व. अर्जुन सिंह की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। पूर्व सीएम भगवंत राव मंडलोई के परिजन और नगरीय विकास व आवास विभाग के प्रमुख सचिव नीरज मंडलोई और उनके परिजनों की उपस्थिति कार्यक्रम में रही। पूर्व सीएम गोविंद नारायण सिंह के बेटे पूर्व विधायक ध्रुव नारायण सिंह और उनके परिजन, पूर्व सीएम वीरेंद्र सखलेचा के बेटे और मंत्री ओपी सखलेचा भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए।


प्रतिमाओं के अनावरण के बाद मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि हमारे पूर्व मुख्यमंत्रियों ने विकास के जो स्वप्न देखे थे, उन्हें पूरा करने का प्रयास हमारी सरकार कर रही है। दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्रियों की प्रतिमाएं केवल मूर्ति नहीं, हमारी भावनाओं का प्रकटीकरण हैं। वल्लभ भवन में जब ये नया सचिवालय बना। तब मेरे मन में यह भाव आया कि सभी दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्रियों की प्रतिमा यहां लगनी चाहिए ताकि हम उनके योगदान को स्मरण कर सकें। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश के गठन को 1 नवंबर 2023 को लगभग 67 वर्ष हो जाएंगे। इन वर्षों में प्रदेश ने प्रगति और विकास की एक लंबी यात्रा तय की। मैं पूरे गर्व के साथ कहता हूं कि इस विकास यात्रा में प्रत्येक मुख्यमंत्री का अतुलनीय योगदान रहा है। मध्यप्रदेश की प्रगति और विकास में सभी मुख्यमंत्रियों ने अतुलनीय योगदान दिया है। मैं आज उन सभी के चरणों में प्रणाम करता हूं।


मंगलवार को मंत्रालय वल्लभ भवन परिसर में जिन 14 पूर्व दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्रियों की अर्द्धप्रतिमाओं का अनावरण हुआ। उसमें रविशंकर शुक्ल, भगवंतराव मंडलोई, कैलाशनाथ काटजू, द्वारिका प्रसाद मिश्र, गोविंद नारायण सिंह, राजा नरेशचंद्र सिंह, श्यामाचरण शुक्ल, प्रकाश चंद्र सेठी, कैलाश चंद्र जोशी, वीरेन्द्र कुमार सखलेचा, सुंदरलाल पटवा, अर्जुन सिंह, मोतीलाल वोरा, बाबूलाल गौर शामिल हैं। सीएम ने इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्रियों के परिजनों के साथ संवाद कर शाल और श्रीफल भेंटकर उनका सम्मान किया। इन प्रतिमाओं का निर्माण अनिल पंडित और उनकी टीम ने किया है। लोक निर्माण विभाग ने प्रतिमाओं का काम कराया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE