धार। जिला प्रशासन धार के निर्देशानुसार नागरिकों को मतदान के प्रति जागरूक करने के उद्देष्य से ‘‘स्वीप प्लान ऑल इण्डिया मैराथन दौड़ 21 किलोमीटर‘‘ का आयोजन ओपन वर्ग में 22 अक्टूबर को देदला फाटा माण्डव रोड़ धार से माण्डव बस स्टैण्ड (माण्डु) मे जिला प्रशासन के सहयोग से आयोजित किया जाएगा। जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी ने बताया कि भारत के इच्छुक धावक एवं आम नागरिक इस मैराथन दौड़ मे ऑन लाईन लिंक https://forms.gle/QZf1K9oEmXLHVtrM6 के माध्यम से 20 अक्टूबर तक निःषुल्क रजिस्ट्रेषन कर भाग ले सकते है। मैराथन दौड़ में विजेता 3 धावकों को प्रथम पुरूस्कार 50 हजार, द्वितीय पुरूस्कार 30 हजार, तृतीय पुरूस्कार 20 हजार रूपए एवं सात्वंना पुरूस्कार 7 धावकों को जिला प्रशासन द्वारा पुरूस्कृत किया जावेगा। भाग लेने वाले समस्त प्रतिभागियों कोटी-शर्टप्रदाय की जावेगी। स्वीप प्लान ऑल इण्डिया मैराथन दौड 21 कि.मी.‘‘में ऑनलाईन लिंक के माध्यम से अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते है। अधिक जानकारी के लिए खेल और युवा कल्याण विभाग, पुलिस कन्ट्रोल रूम परिसर धार से सम्पर्क कर सकते है।