BREAKING NEWS
KHABAR : कांग्रेस कार्यालय में उल्टा संविधान वाला.. <<     KHABAR : मोहर्रम पर मुस्लिम युवाओं की इंसानियत की.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में मेघों ने खोला खजाना,झमाझम बारिश,.. <<     KHABAR : विद्या कुंज स्कूल के स्टोर रूम में आग,.. <<     NEWS : नशा मुक्ति केंद्र में विधिक जागरूकता.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : एमपी में एसबीआई से 1266 करोड़ का फ्रॉड, ईडी की.. <<     KHABAR : नशा मुक्ति भारत सप्ताह के तहत निकली.. <<     NEWS : पाराशर समाज ने राव जी के पुत्र के विवाह में.. <<     NEWS : निर्जला एकादशी पर माली समाज ने राहगीरों को.. <<     NEWS : वेदपीठ पर सजा गुरु ग्रंथ साहिब का दीवान,.. <<     बड़वानी के पिपलुद में मौत के बाद बवाल, अवैध.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम कनावटी और छुट्टियों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : कसरावद में मोहर्रम की 9वीं रात गूंजे.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान 28 से 30 जून तक,.. <<     KHABAR : हनुमंत्या व्यास में पेयजल समस्या का.. <<     शिवपुरी में बड़ी कार्रवाई,लखनऊ अग्निकांड के.. <<     शाजापुर केंद्रीय विद्यालय में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 27, 2023, 11:04 am
KHABAR : तीन दिवसीय आजीविका उत्पाद मेले का शुभारम्भ, लोकल फॉर वोकल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आजीविका मिशन की समूह सदस्यों ने किया आयोजन, पढ़े खबर 

Share On:-

इन्दौर इंदौर जिले में राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा गठित स्वसहायता समूह सदस्यों द्वारा उत्कृष्ठ उत्पाद तैयार किये जा रहे हैं। इन उत्पादों को समूह सदस्यों द्वारा स्थानीय स्तर पर विक्रय किया जा रहा है। इन्हीं निर्मित उत्पादों को एक स्थान उपलब्ध कराने के उद्देश्य से समूह सदस्यों द्वारा जिला स्तरीय आजीविका उत्पाद मेले का आयोजन किया गया। इसमें जिले के विभिन्न ग्रामीण अंचलों में रहने वाली लगभग 200 समूह सदस्यों द्वारा प्रतिभाग किया गया है। मेले का शुभारम्भ जिला पंचायत अध्यक्ष रीना मालवीय एवं सांसद  शंकर लालवानी द्वारा किया गया। इस अवसर पर इन्दौर जनपद पंचायत अध्यक्ष विश्वजीत सिंह सिसोदिया, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत वंदना शर्मा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत इन्दौर प्रियंका टैगोर आदि उपस्थित रहे। 

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष रीना मालवीय ने कहा कि ग्रामीण अंचलों में रहने वाली समूह सदस्यों द्वारा अपनी आजीविका को बढावा देने के लिए जो प्रयास किये जा रहे हैं वह सराहनीय है। महिलाएं न सिर्फ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं वरन अपने परिवार के लिए आय के अन्य साधन भी जुटा रही हैं।

जनपद अध्यक्ष सिसोदिया द्वारा आजीविका मिशन द्वारा गठित स्वसहायता समूह सदस्यों का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि आज गांव की महिला न सिर्फ घर के काम काज कर रही है बल्कि अपने परिवार के साथ-साथ समाज के उत्थान के लिए भी कार्य कर रही है। 

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत वंदना शर्मा के मागदर्शन में राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा वृहद जिला स्तरीय आजीविका उत्पाद मेले का आयोजन किया गया है। इस मेले में समूह सदस्यों द्वारा तैयार किये जा रहे उत्कृष्ठ उत्पादों की प्रदर्शनी सह विक्रय किया जा रहा है। मेले में 44 प्रकार के स्टाल लगाये गये हैं जिसमें जुट का सामान, चाय पत्ती, लकडी के पर्स, वाशिंग पाउडर, साड़ियां, खिलौने, पापड बडी के साथ फूड जोन भी है। अन्‍र्तराष्ट्रीय मिलेट वर्ष को ध्यान में रखते हुए समूह सदस्यों द्वारा मोटे अनाज से संबंधित ज्वार, बाजरा एवं मक्का के लजीज व्यंजन भी फूड जोन में उपलब्ध कराये गये हैं। जिससे मेले में आने वाले अतिथि एवं आम नागरिकों को गांव की मिटटी की खुशबु भी मिलती रहे। इस मेले में समस्त प्रकार की दैनंदीनी वस्तुएं विक्रय के लिए उपलब्ध है।

उपरोक्त मेले में अतिथियों द्वारा 19 स्वसहायता समूह सदस्यों को 86 लाख का बैंक ऋण उपलब्ध कराया गया एवं समूह सदस्यों द्वारा समूह से जुडने के बाद की गयी आमदनी से क्रय किये गये ई-रिक्शा एवं दो पहिया वाहन भी अतिथियों द्वारा समूह सदस्यों को प्रदाय किये गये।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी वंदना शर्मा द्वारा बताया गया कि ग्राम स्तर पर ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा गठित समूह सदस्यों द्वारा उत्पादों का निर्माण किया जा रहा है। इस हेतु न सिर्फ प्रोत्साहित किया जा रहा है वरन समय-समय पर उनकी गुणवत्ता में सुधार हेतु विभिन्न स्तरों पर प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। समूह सदस्यों द्वारा समूह से ऋण लेकर एवं स्वयं की आय से दो पहिया वाहन व ई रिक्शा क्रय किये गये हैं जिनका वितरण अतिथियों द्वारा किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE