इन्दौर। मध्यप्रदेश शासन द्वारा तकनीकी शिक्षा के 10 शैक्षणिक संस्थाओं को स्टार्टअप इन्क्यूबेशन सेंटर के लिये चयनित किया गया है। शासकीय महिला पोलीटेक्निक महाविद्यालय इंदौर इनमें से एक संस्था है। जिसके तारतम्य में 26 सितम्बर को आर्किटेक्चर एवं इंटीरियर डिजाइनिंग विभाग द्वारा इंडस्ट्री इंस्टीट्यूट इंट्रक्शन मीटिंग का आयोजन किया गया। जिसमें आर्किटेक्ट कल्पना बाबर , आर्किटेक्ट मनीष कुमठ, आर्किटेक्ट अर्शिया कुरैशी, इंटीरियर डिजायनर जगजीत सिंह टुटेजा, इंटीरियर डिजायनर बलजीत कौर टुटेजा, जनक बजाट, अंकुर पाटीदार आदि शामिल हुये। इनके द्वारा नये स्टार्टअप पर अपने विचार व्यक्त किये गये एवं इंडस्ट्रीज इंस्टीट्युट ब्रिजिंग के बारे में चर्चा की गई। यह मीटिंग संस्था प्राचार्य विजया शिन्दे के नेतृत्व में संपन्न हुई। पूर्व में संस्था में कम्प्युटर साईन्स विभाग द्वारा भी इंडस्ट्री इंस्टीट्यूट इंट्रक्शन मीटिंग का आयोजन किया जा चुका है ।