BREAKING NEWS
NEWS : मन की बात कार्यक्रम में भाजपा.. <<     NEWS : मोहर्रम की 9वीं रात प्रतापगढ़ में उमड़ा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम भाटखेड़ी और रात का काला.. <<     बुलडोजर एक्शन के बीच बड़ा हादसा, शहडोल में.. <<     माउंट आबू में हिंदू साम्राज्य दिवस पर.. <<     KHABAR : जिले में गुणवत्तापूर्ण एवं आधुनिक शिक्षा.. <<     खरगोन में अधूरी पुलिया बनी मुसीबत, कीचड़ में.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का नीमच दौरा,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच को आज मिलेगी विकास की बड़ी सौगात,.. <<     KHABAR : दो बूंद जिंदगी की से शुरू हुआ पल्स पोलियो.. <<     NEWS : मन की बात का सामूहिक श्रवण, विधायक आक्या ने.. <<     NEWS : 151 पौधों के साथ हरित भविष्य का संकल्प,.. <<     छतरपुर में पुलिस के खिलाफ गुस्सा,लगातार हो.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में जिला कलक्टर ने बच्चों को.. <<     शहडोल में पुलिस का "सेफ क्लिक 2.0" अभियान, एसपी.. <<     KHABAR : सामाजिक समरसता के साथ मनाया सद्गुरु कबीर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 20, 2023, 12:55 pm
BIG NEWS : मौसम विभाग का अलर्ट, एमपी के कई जिलों में दिखा पश्चिमी विक्षोभ का असर, अब इस दिन से गिरेगा पारा, जानिये आगामी 24 घंटे में कैसा रहेगा मालवा में मौसम का हाल, पढ़े डेस्क इंचार्ज महावीर सैनी की खबर 

Share On:-

नीमच। प्रदेश के लगभग सभी जिलों में अक्टूबर माह में मौसम के अनेक रूप दिखाई दिए। कहीं तेज गर्मी के बीच बरसात तो रात में अचानक पारे का गिरना देखा गया। हाल ही में एक्टिव हुए वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) का असर भी कई जिलों में दिखाई दिया। लेकिन अब नवंबर माह की शुरूआत से ठंडक में बढ़ोत्तरी होने की संभावना जताई जा रही है। 

मौसम वैज्ञानिक अशफाक हुसैन ने बताया कि अक्टूबर के आगामी दिनों में प्रदेश में सुबह और शाम को गुलाबी ठंड रहेगी। नवंबर में ठंड का असर तेज होगा। गुरुवार को भोपाल में दिन का तापमान 32.8 डिग्री, इंदौर में 32.8 डिग्री, ग्वालियर में 32.9 डिग्री, जबलपुर में 31.8 डिग्री सेल्सियस रहा। सबसे ज्यादा तापमान रतलाम में 35 डिग्री सेल्सियस रहा। रात की बात करें तो पचमढ़ी में तापमान सबसे कम है। यहां पारा 15.8 डिग्री पहुंच गया है। हालांकि अब वेस्टर्न डिस्टरबेंस के एक्टिव नहीं होने से राजस्थान से सूखी हवा के आने और धूप की तीव्रता 20 प्रतिशत तक बढ़ने से गुलाबी ठंड का असर कम हो गया है।
पिछले चार दिन से बारिश और बादल छाए रहे। अक्टूबर के आगामी दिनों में एमपी के कु जिलों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। मालवा के नीमच, मंदसौर व रतलाम सहित अन्य क्षेत्रों में आगामी 24 घंटे धूप-छांव वाला मौसम बना रहेगा। यहां भी नवंबर माह की शुरूआत से ठंड में इजाफा होगा। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE