मंदसौर। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने रविवार को पिपलिया मंडी के बूथ क्रमांक-87 पर आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम श्मन की बातश् का सामूहिक श्रवण किया। कार्यक्रम का प्रसारण एलईडी स्क्रीन के माध्यम से किया गया, जिसे जनप्रतिनिधियों, भाजपा कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सुना।
प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर भारत, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर योग की बढ़ती प्रतिष्ठा, स्वच्छ भारत अभियान, पौधारोपण, प्राकृतिक खेती, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, सड़क सुरक्षा, खेलों में युवाओं की उपलब्धियों तथा दुर्लभ पक्षियों के संरक्षण जैसे विषयों पर प्रेरक संदेश दिए।
इस अवसर पर सांसद सुधीर गुप्ता, जिला योजना समिति सदस्य राजेश दीक्षित सहित जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।