चित्तौड़गढ़। पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के संकल्प के साथ रविवार को गोपालनगर मोक्षधाम सेवा समिति के तत्वावधान में गांव की श्मशान भूमि पर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने ग्रामीणों के साथ 151 पौधे रोपे तथा उनके संरक्षण का संकल्प दिलाया।
इस अवसर पर विधायक आक्या ने कहा कि पौधा लगाना केवल शुरुआत है, उसे पेड़ बनाना हमारा कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे मानव जीवन का आधार हैं। ये हमें शुद्ध वायु, फल, छाया, औषधियां तथा वर्षा के अनुकूल वातावरण प्रदान करते हैं। पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए अधिक से अधिक पौधारोपण करना और उनकी नियमित देखभाल करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
उन्होंने ग्रामीणों से आह्वान किया कि केवल एक दिन पौधारोपण तक सीमित न रहें, बल्कि प्रत्येक वर्ष कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं और उसके वृक्ष बनने तक उसकी देखरेख करें।
कार्यक्रम में बस्सी ग्रामीण मंडल अध्यक्ष भंवरसिंह खरड़ी बावड़ी, मंडल प्रवक्ता सत्यनारायण वैष्णव, गोपाल कुमावत, दलपत सिंह, चेतन रैगर, राहुल तिवारी, महावीर शर्मा, दौलतराम, रूपलाल, हीरालाल, प्रताप सिंह, गोपीलाल, स्वदेश दायमा, भवानी सिंह, अजय दायमा, सुखलाल कुमावत, मोक्षधाम सेवा समिति अध्यक्ष रतन गेंदर, दर्शन चतुर्वेदी, भेरू खटीक, हरीश वैष्णव, हरीश तिवारी, विकास सोनी, अशोक पंडित, विजय कुमावत, राजू रैगर, रोहित धाकड़, अंकित सेन, नानालाल रैगर, गोवर्धन रेगर, ओमप्रकाश रैगर, कैलाश रैगर, राघव कुमावत, चेतन खटीक, राकेश कुमावत सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।