BREAKING NEWS
KHABAR : पाली हाउस में पान की खेती से बदली अनिल की.. <<     मुरैना में कांग्रेस पर गरजे सिंधिया! बोले- 60.. <<     KHABAR : सांगा खेड़ा माताजी में गुर्जर समाज की.. <<     BIG NEWS : रॉन्ग साइड बाइक ने परिवार को मारी टक्कर, 2.. <<     नीमच में CM मोहन यादव का भव्य स्वागत! महिला.. <<     NEWS : श्रमण संघ चित्तौड़गढ़ के अध्यक्ष बने राजेश.. <<     NEWS : पाबूजी राठौड़ जन्मोत्सव पर निकली विशाल.. <<     KHABAR : रघुनाथगढ़ स्कूल में मेरे सपनों का भारत पर.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन यादव का नीमच दौरा, विशेष.. <<     KHABAR : मुरैना में कांग्रेस पर गरजे सिंधिया, बोले-.. <<     KHABAR : रेल लाइन के लिए 56 घरों से अतिक्रमण हटाना.. <<     KHABAR : कृषि उपज मंडी में कपास के कम दामों पर भड़के.. <<     KHABAR : माता-पिता की अनदेखी पर आयोग अध्यक्ष.. <<     KHABAR : श्रीचंद्र भगवान का 532वां प्राकट्य दिवस.. <<     BIG REPORT : नीमच में खेल मैदान को लेकर फिर बढ़ी हलचल,.. <<     KHABAR : दादा धूनी दरबार में डेढ़ किलो सोना दान, 51.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 28, 2026, 5:09 pm
JOB : युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, जुलाई माह की इस तारीख को शासकीय महाविद्यालय परिसर में लगेगा रोजगार मेला, 300 से अधिक पदों पर भर्ती के अवसर, पढ़े खबर 

Share On:-

उज्जैन। मध्यप्रदेश शासन के युवा संगम कार्यक्रम के अंतर्गत जिला रोजगार कार्यालय, जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र तथा शासकीय आईटीआई के संयुक्त तत्वावधान में 01 जुलाई 2026 (बुधवार) को प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक शासकीय महाविद्यालय परिसर, महिदपुर में युवा संगम रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन किया जाएगा।

मेले में कटारिया ग्रुप (उज्जैन), न्यूज़ील फैशन वियर प्रा.लि. (बदनावर), प्रतिभा स्वराज प्रा.लि., बेस्ट लाइफस्टाइल अपैरल प्रा.लि., बीजेए एग्रो बायोकेयर प्रा.लि. (भोपाल), बीईसीबी पावरट्रेन (पीथमपुर), कृषि दर्पण एग्रो प्रा.लि., नॉक्स विंड लिमिटेड, सीआईआई एमसीसी इंदौर, स्वातंत्र माइक्रोफिन लिमिटेड तथा भारतीय जीवन बीमा निगम सहित कई प्रतिष्ठित संस्थान भाग लेंगे।

मेले में 300 से अधिक रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें सेल्स एग्जीक्यूटिव, टेक्नीशियन, ट्रेनर, टीम लीडर, बैंक ऑफिस स्टाफ, सुरक्षा गार्ड, ऑपरेटर, हेल्पर, ऑफिस बॉय सहित विभिन्न पद शामिल हैं। महिला अभ्यर्थियों के लिए हेल्पर एवं ऑपरेटर पदों पर विशेष भर्ती के अवसर उपलब्ध रहेंगे।

रोजगार मेले में 18 से 40 वर्ष आयु वर्ग के ऐसे अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं, जिन्होंने 5वीं कक्षा से लेकर स्नातकोत्तर तक की शिक्षा प्राप्त की हो। तकनीकी योग्यता रखने वाले अभ्यर्थियों को उनकी योग्यता के अनुरूप रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे।

अभ्यर्थियों से अनुरोध है कि वे अपने सभी मूल शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, उनकी छायाप्रतियां, बायोडाटा, आधार कार्ड एवं अन्य आवश्यक दस्तावेज साथ लेकर निर्धारित समय पर मेले में उपस्थित हों।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE