चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या के नेतृत्व में रविवार को नगर क्षेत्र के बूथ क्रमांक 133 पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम श्मन की बातश् के 135वें एपिसोड का सामूहिक श्रवण किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में आमजन से प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना एवं प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने का आह्वान किया। साथ ही किसानों से प्राकृतिक खेती अपनाकर अपनी आय बढ़ाने एवं पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने की अपील की।
इस अवसर पर अनिल ईनाणी, भोलाराम प्रजापत, एडवोकेट ओमप्रकाश शर्मा, दिनेश चतुर्वेदी, श्मन की बातश् प्रभारी मोहित पुरी, नवीन पटवारी, पिंटू मोदी, गोपाल जाजू, कमलेश आमेरिया, राजन माली, विनीत तिवारी, अनिल सुराणा, फतहलाल भड़कतिया, शुभम सुखवाल, दिनेश मुंदड़ा, वीरेंद्र न्याती, राजकुमार तोलंबिया, रामप्रसाद बगेरवाल, विक्रम गवारिया, दीपक वर्मा, दिलीप सुथार, हरीश गुरनानी, शांतनु काबरा, सुरेंद्र गील, बोतलाल मीणा, दिनदयाल भारद्वाज, राजेश शर्मा, पूर्णेश मेहता, हर्षद दशोरा, मुकेश आमेरिया, पंकज सेन, भगवतीलाल सालवी, महेश लोहानी, कैलाश पायक सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।