प्रतापगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम श्मन की बातश् के 135वें संस्करण का सामूहिक श्रवण रविवार को प्रतापगढ़ नगर के गृह बूथ क्रमांक-86 स्थित श्री बड़ा बागेश्वर महादेव मंदिर परिसर में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं वार्डवासियों द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के विचारों को ध्यानपूर्वक सुना। साथ ही डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म के माध्यम से सरल एप पर डिजिटल लर्निंग कोर्स पूर्ण कर प्रमाण-पत्र भी प्राप्त किए। इस अवसर पर संगठन की गतिविधियों, बूथ सशक्तिकरण एवं जनसंपर्क अभियान को लेकर भी चर्चा की गई।
कार्यक्रम में भाजपा जिला सह-कोषाध्यक्ष हार्दिक छोरिया, सोशल मीडिया जिला संयोजक एवं डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म के जिला संयोजक निशील छोरिया, नगर मंडल उपाध्यक्ष विपिन जोशी, नगर मंडल प्रवक्ता आशा टांक, बूथ अध्यक्ष रामप्रसाद सुथार, पूर्व बूथ अध्यक्ष प्रियांश पोरवाल, सागर कुमावत, पीयूष कुमावत, बसंती देवी सुथार, बेला बंसल, नीलम शेखावत, कांता कुमावत एवं अनुसुइया कुमावत सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से नर्सिंग स्टाफ रानी कुमावत, सरोज लबाना, एएनएम संजू आलरिया तथा आशा सहयोगिनी रमिला बोरणा भी मौजूद रहीं। कार्यक्रम उत्साहपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।