नीमच। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने शनिवार रात्रि को मुख्यमंत्री के नीमच हवाई पट्टी के पास आयोजित होने वाली आमसभा के कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेते हुए विभिन्न विभागों के अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों एवं उनके निर्वहन की स्थिति की जानकारी ली तथा आवश्यक निर्देश भी दिए।
इस अवसर पर एडीएम बीएस कलेश, एसडीएम पराग जैन सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे।