झाबुआ। विधानसभा निर्वाचन 2023 हेतु निर्वाचन आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिये अभ्यर्थियो से नाम निर्देशन पत्र लेने का कार्य 30 अक्टूबर तक किया गया। 02 नवंबर को नाम वापसी के बाद अंतिम रूप से चुनाव लडने वाले अभ्यर्थियो को रिटर्निंग अधिकारी झाबुआ, थांदला एवं पेटलावद ने चुनाव चिन्ह आवंटित किये।
जिसमें विधानसभा क्षेत्र 193- झाबुआ से अभ्यर्थी बालु निनामा बहुजन समाज पार्टी को हाथी, भानु भूरिया भारतीय जनता पार्टी को कमल, डॉ.विक्रांत भूरिया को इंडियन नेशनल कांग्रेस को हाथ, गब्बरसिंह भारत आदिवासी पार्टी को ऑटो रिक्शा, अमरा भाबोर निर्दलीय को भिंडी, अमरु मोहनिया निर्दलीय को कड़ाही, कलमसिंह भाबोर निर्दलीय को चारपाई, धनसिंह बारिया निर्दलीय को ट्रक चुनाव चिन्ह आवंटित किये गये।
विधानसभा क्षेत्र 194- थांदला से अभ्यर्थी इलियास मचार बहुजन समाज पार्टी को हाथी, कलसिंह भाबर भारतीय जनता पार्टी को कमल, वीरसिंह भूरिया इंडियन नेशनल कांग्रेस को हाथ, तोलसिंह भूरिया जनता दल (यूनाईटेड) को तीर, मनीष मुनिया चापानेर भारतीय ट्राइबल पार्टी को एयरकंडिशनर, माजु डामोर भारत आदिवासी पार्टी को ऑटो रिक्शा, उदयसिंह मचार निर्दलीय को अलमारी, तानसिंह मईडा निर्दलीय को मूसल और खरल एवं बाबु डामोर निर्दलीय को ट्रक चुनाव चिन्ह आवंटित किये गये।
विधानसभा क्षेत्र 195- पेटलावद से अभ्यर्थी कोमलसिंह बापूसिंह डामोर आम आदमी पार्टी को झाडू, निर्मला दिलीपसिंह भूरिया भारतीय जनता पार्टी को कमल, रामचन्द्र जवरा सोलंकी बहुजन समाज पार्टी को हाथी, वालसिंह मैडा इंडियन नेशनल कांग्रेस को हाथ, इंजीनियर बालूसिंह गामड भारत आदिवासी पार्टी को ऑटो रिक्शा, रामेश्वर सिंगार जनता दल (यूनायटेड) को तीर, प्रेमसिंह भूरिया निर्दलीय को गैस सिलेंडर, सतन कटारा निर्दलीय को ट्रक चुनाव चिन्ह आवंटित किये गये।