मंदसौर। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीणा द्वारा आमजन की शिकायतों के त्वरित एवं विधिसंगत निराकरण के उद्देश्य से जिला पुलिस कंट्रोल रूम, मंदसौर में जनसुनवाई का आयोजन किया गया।
इस दौरान कुल 56 आवेदकों की शिकायतों को पुलिस अधीक्षक द्वारा स्वयं सुनकर संबंधित मामलों में त्वरित एवं विधिसंगत कार्रवाई सुनिश्चित की गई। साथ ही संबंधित थाना एवं चौकी प्रभारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए गए।
जनसुनवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंदसौर टी.एस. बघेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गरोठ श्री राम सनेही मिश्रा, नगर पुलिस अधीक्षक जितेंद्र भास्कर, एसडीओपी सीतामऊ अनुभाग दिनेश प्रजापति, थाना प्रभारी कोतवाली पुष्पेंद्र सिंह राठौर, थाना प्रभारी यशोधर्मन नगर शिवांशु मालवीय तथा थाना प्रभारी नई आबादी कुलदीप सिंह राठौर भी उपस्थित रहे।
अधिकारियों द्वारा अपने-अपने अनुभाग से संबंधित आवेदकों के प्रकरणों पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु थाना/चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया।
पुलिस अधीक्षक ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए उनके विधिसंगत एवं शीघ्र निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।