BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : राजगढ़ में सेफ क्लिक 2.0 अभियान, नुक्कड़ नाटक.. <<     KHABAR : शाजापुर में ट्रैफिक पुलिस गायब! आम नागरिक.. <<     KHABAR : बारिश बनी काल, उफनते नाले में बहे चालक का.. <<     KHABAR : हेमंत शर्मा बने मध्यप्रदेश श्रमजीवी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सफाई व्यवस्था पर फूटा गुस्सा, महिलाओं ने.. <<     BIG REPORT : नीमच की जनसुनवाई में अपर कलेक्टर बीएस.. <<     BIG NEWS : कांग्रेस में फिर वॉकआउट का खेल, पहले.. <<     BIG REPORT : मंदसौर पुलिस कंट्रोल रूम में जनसुनवाई,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष की विधानसभा बैतूल.. <<     KHABAR : खरगोन में पेंशनर्स का हुंकार, 5 लाख.. <<     खरगोन में आबकारी का बड़ा एक्शन, लाखों की अवैध.. <<     VIDEO NEWS: सरकारी जमीन पर कब्जे का खेल!,सीमांकन के.. <<     KHABAR : सामुदायिक भवन निर्माण की राशि स्वीकृत.. <<     शाजापुर पुलिस की बड़ी कामयाबी, 27 लाख के गुम.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : सीताराम जाजू सागर (हर्कियाखाल) डैम की.. <<     BIG NEWS : मोहन सरकार की मंत्री प्रतिमा बागरी को.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 30, 2026, 3:00 pm
KHABAR : डिफॉल्टरों को वापस लीज देने पर सरकार से मांगा जवाब, कोर्ट का सवाल-305 करोड़ की पेनल्टी नहीं भरने वाले खनन माफिया पर मेहरबानी क्यों, पढे़ खबर 

Share On:-

ग्वालियर। मध्य प्रदेश में खनिज विभाग के अफसरों और खनन माफिया की सांठगांठ से चल रहे घोटाले को लेकर ग्वालियर हाईकोर्ट की डबल बेंच ने राज्य सरकार के खिलाफ सख्त रवैया अपनाया है। कोर्ट ने सरकार से सीधे पूछा- जब अवैध खनन करने वालों पर करोड़ों रुपए की पेनल्टी बकाया है, तो उनसे अभी तक वसूली क्यों नहीं की गई? सरकारी खजाने को चूना लगाने वाले इन डिफॉल्टरों को वापस खनन लीज किस आधार पर दे दी गई?


यह तल्ख सवाल जस्टिस जीएस अहलूवालिया और जस्टिस पुष्पेंद्र यादव की युगलपीठ ने याचिकाकर्ता अकरम खान द्वारा दायर एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए किए हैं।


मामले में राज्य सरकार की ओर से उपस्थित अतिरिक्त महाधिवक्ता ने कोर्ट के समक्ष सरकार का पक्ष रखने के लिए समय मांगा, जिसे स्वीकार करते हुए कोर्ट ने एक सप्ताह की मोहलत दी है। अगली सुनवाई 6 जुलाई 2026 को होगी।


साल 2017 से कुंडली मारकर बैठे हैं रसूखदार
याचिका में बताया है कि जिले के खनन माफिया पर 305 करोड़ 97 लाख रुपए की भारी-भरकम जुर्माना राशि बकाया है।


यह वसूली साल 2017 से लंबित है, लेकिन खनिज विभाग इसे वसूलने में पूरी तरह नाकाम रहा। नियमानुसार जुर्माना न चुकाने पर खदान संचालकों को श्ब्लैकलिस्टश् कर उनका खनन तुरंत रोका जाना चाहिए था। लेकिन, रसूखदारों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।


रसूखदारों को तोहफे में मिली नई लीज
याचिका में यह भी बताया कि हद तो यह हो गई कि पुराने करोड़ों रुपए दबाकर बैठे खनन माफियाओं की खदानें न सिर्फ रिन्यू (नवीनीकरण) कर दी गईं, बल्कि उन्हें नई जगहों पर खनन करने के लिए नई लीजें भी आवंटित कर दी गईं हैं। मतलब उनके पेनल्टी न चुकाने को पूरी तरह नजरअंदाज किया है।


बिलौआ-बेरजा में 100 फीट तक खोद दी जमीन
याचिकाकर्ता ने कोर्ट को बताया कि ग्वालियर जिले के बिलौआ और बेरजा क्षेत्र में काले पत्थर (क्रशर गिट्टी) का सबसे बड़ा कारोबार है। यहां नियमों को ताक पर रखकर ऐसा अंधाधुंध अवैध खनन किया गया है जिसने पर्यावरण को भारी नुकसान पहुंचाया है। बिलौआ में अवैध खनन करने वालों ने जमीन को 25 से 30 मीटर (करीब 100 फीट) गहरे गड्ढों में तब्दील कर दिया है।


माफिया की जेब में गया राजस्व
खनिज विभाग ने जब पूर्व में इनकी जांच की थी, तो बड़े पैमाने पर अवैध उत्खनन पाया गया था। माफिया यहां से कई हजार घनमीटर कीमती काला पत्थर निकालकर बाजार में बेच चुके हैं। जो करोड़ों रुपए सरकारी खजाने में आने चाहिए थे, वे सीधे माफिया की जेब में चले गए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE