BREAKING NEWS
KHABAR : पाली हाउस में पान की खेती से बदली अनिल की.. <<     मुरैना में कांग्रेस पर गरजे सिंधिया! बोले- 60.. <<     KHABAR : सांगा खेड़ा माताजी में गुर्जर समाज की.. <<     BIG NEWS : रॉन्ग साइड बाइक ने परिवार को मारी टक्कर, 2.. <<     नीमच में CM मोहन यादव का भव्य स्वागत! महिला.. <<     NEWS : श्रमण संघ चित्तौड़गढ़ के अध्यक्ष बने राजेश.. <<     NEWS : पाबूजी राठौड़ जन्मोत्सव पर निकली विशाल.. <<     KHABAR : रघुनाथगढ़ स्कूल में मेरे सपनों का भारत पर.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन यादव का नीमच दौरा, विशेष.. <<     KHABAR : मुरैना में कांग्रेस पर गरजे सिंधिया, बोले-.. <<     KHABAR : रेल लाइन के लिए 56 घरों से अतिक्रमण हटाना.. <<     KHABAR : कृषि उपज मंडी में कपास के कम दामों पर भड़के.. <<     KHABAR : माता-पिता की अनदेखी पर आयोग अध्यक्ष.. <<     KHABAR : श्रीचंद्र भगवान का 532वां प्राकट्य दिवस.. <<     BIG REPORT : नीमच में खेल मैदान को लेकर फिर बढ़ी हलचल,.. <<     KHABAR : दादा धूनी दरबार में डेढ़ किलो सोना दान, 51.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 30, 2026, 4:21 pm
KHABAR : शाजापुर में ट्रैफिक पुलिस गायब! आम नागरिक ने संभाली यातायात की कमान, वीडियो वायरल, व्यस्त चौराहे पर पुलिस की गैरमौजूदगी पर उठे सवाल, राहगीर ने संभाला ट्रैफिक, पढे़ दिलीप सौराष्ट्रीय की खबर

Share On:-

शाजापुर। शहर की यातायात व्यवस्था को लेकर एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। शहर के एक व्यस्त चौराहे पर जहां यातायात पुलिस तैनात रहनी चाहिए थी, वहां पुलिसकर्मी नदारद मिले। ऐसे में एक आम नागरिक ने खुद आगे बढ़कर ट्रैफिक संभाला। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।


वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि शहर के प्रमुख चौराहे पर स्थित यातायात छतरी (ट्रैफिक पॉइंट) के नीचे कोई पुलिसकर्मी मौजूद नहीं है। इसी दौरान एक राहगीर बीच चौराहे पर खड़ा होकर वाहनों को व्यवस्थित तरीके से निकलने का इशारा करता है और यातायात नियमों का पालन करवाने की कोशिश करता दिखाई देता है।


वीडियो सामने आने के बाद शहर में यातायात पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि जिम्मेदार विभाग ही ड्यूटी पर मौजूद नहीं रहेगा, तो सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था कैसे सुचारू रहेगी।


हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि वीडियो किस दिन का है और उस समय यातायात पुलिस मौके पर क्यों मौजूद नहीं थी। मामले में अभी तक पुलिस विभाग की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE