BREAKING NEWS
KHABAR : पाली हाउस में पान की खेती से बदली अनिल की.. <<     मुरैना में कांग्रेस पर गरजे सिंधिया! बोले- 60.. <<     KHABAR : सांगा खेड़ा माताजी में गुर्जर समाज की.. <<     BIG NEWS : रॉन्ग साइड बाइक ने परिवार को मारी टक्कर, 2.. <<     नीमच में CM मोहन यादव का भव्य स्वागत! महिला.. <<     NEWS : श्रमण संघ चित्तौड़गढ़ के अध्यक्ष बने राजेश.. <<     NEWS : पाबूजी राठौड़ जन्मोत्सव पर निकली विशाल.. <<     KHABAR : रघुनाथगढ़ स्कूल में मेरे सपनों का भारत पर.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन यादव का नीमच दौरा, विशेष.. <<     KHABAR : मुरैना में कांग्रेस पर गरजे सिंधिया, बोले-.. <<     KHABAR : रेल लाइन के लिए 56 घरों से अतिक्रमण हटाना.. <<     KHABAR : कृषि उपज मंडी में कपास के कम दामों पर भड़के.. <<     KHABAR : माता-पिता की अनदेखी पर आयोग अध्यक्ष.. <<     KHABAR : श्रीचंद्र भगवान का 532वां प्राकट्य दिवस.. <<     BIG REPORT : नीमच में खेल मैदान को लेकर फिर बढ़ी हलचल,.. <<     KHABAR : दादा धूनी दरबार में डेढ़ किलो सोना दान, 51.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 30, 2026, 4:16 pm
KHABAR : सफाई व्यवस्था पर फूटा गुस्सा, महिलाओं ने आजाद चौक पर कचरा फेंककर किया प्रदर्शन, कचरा वाहन नहीं आने से नाराज वार्ड-9 की महिलाओं का हंगामा, नगर पालिका के खिलाफ जमकर नारेबाजी, पढे़ खबर 

Share On:-

शाजापुर। शहर के वार्ड क्रमांक-9 में सफाई व्यवस्था की बदहाली को लेकर स्थानीय महिलाओं का आक्रोश सोमवार को सड़कों पर दिखाई दिया। कई दिनों से कचरा संग्रहण वाहन नहीं आने से परेशान महिलाओं ने वार्ड का कचरा इकट्ठा कर शहर के मुख्य आजाद चौक पर फेंक दिया और नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारी महिलाओं का आरोप है कि पिछले कई दिनों से उनके क्षेत्र में कचरा वाहन नियमित रूप से नहीं पहुंच रहा है। इसके कारण घरों का कचरा गलियों और सड़कों पर जमा हो रहा है, जिससे गंदगी, बदबू और बीमारियों का खतरा बढ़ गया है।

महिलाओं का कहना है कि उन्होंने इस समस्या की शिकायत नगर पालिका के अधिकारियों से कई बार की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। प्रशासन की उदासीनता से नाराज होकर उन्होंने विरोध स्वरूप आजाद चौक पर कचरा डालकर नगर पालिका के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही नियमित कचरा संग्रहण और सफाई व्यवस्था बहाल नहीं की गई, तो वे और बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

फिलहाल, इस पूरे मामले पर नगर पालिका प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE