BREAKING NEWS
KHABAR : पाली हाउस में पान की खेती से बदली अनिल की.. <<     मुरैना में कांग्रेस पर गरजे सिंधिया! बोले- 60.. <<     KHABAR : सांगा खेड़ा माताजी में गुर्जर समाज की.. <<     BIG NEWS : रॉन्ग साइड बाइक ने परिवार को मारी टक्कर, 2.. <<     नीमच में CM मोहन यादव का भव्य स्वागत! महिला.. <<     NEWS : श्रमण संघ चित्तौड़गढ़ के अध्यक्ष बने राजेश.. <<     NEWS : पाबूजी राठौड़ जन्मोत्सव पर निकली विशाल.. <<     KHABAR : रघुनाथगढ़ स्कूल में मेरे सपनों का भारत पर.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन यादव का नीमच दौरा, विशेष.. <<     KHABAR : मुरैना में कांग्रेस पर गरजे सिंधिया, बोले-.. <<     KHABAR : रेल लाइन के लिए 56 घरों से अतिक्रमण हटाना.. <<     KHABAR : कृषि उपज मंडी में कपास के कम दामों पर भड़के.. <<     KHABAR : माता-पिता की अनदेखी पर आयोग अध्यक्ष.. <<     KHABAR : श्रीचंद्र भगवान का 532वां प्राकट्य दिवस.. <<     BIG REPORT : नीमच में खेल मैदान को लेकर फिर बढ़ी हलचल,.. <<     KHABAR : दादा धूनी दरबार में डेढ़ किलो सोना दान, 51.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 30, 2026, 4:17 pm
KHABAR : हेमंत शर्मा बने मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के कार्यकारी जिलाध्यक्ष, यशवंत राठौर को मनासा तहसील अध्यक्ष बनाया, नियुक्ति से ईष्ट मित्रों व परिजनों में हर्ष, लगा बधाईयों का तांता, पढ़े बद्रीलाल गुर्जर की खबर 

Share On:-

मनासा। प्रदेश के सबसे बड़े रजिस्टर्ड पत्रकार संगठन मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के रतलाम संभागीय सम्मेलन के दौरान संगठन में नवीन नियुक्तियां की गईं। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष शलभ भदौरिया के निर्देशानुसार संभागीय स्तर पर नई कार्यकारिणी घोषित की गई।

सम्मेलन में रतलाम संभागीय अध्यक्ष राजेश जैन (रतलाम) एवं महासचिव चेनसिंह सोलंकी को नियुक्त किया गया। उल्लेखनीय है कि चेनसिंह सोलंकी पूर्व में नीमच जिला इकाई में जिला कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में कार्यरत थे।

इसी क्रम में प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर जिलाध्यक्ष प्रदीप जैन द्वारा हेमंत शर्मा (मनासा) को जिला कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया, जबकि यशवंत राठौर को मनासा तहसील अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।

नवीन नियुक्तियों पर जिलाध्यक्ष प्रदीप जैन ने दोनों पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए संगठन के लिए सक्रियता एवं समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE