BREAKING NEWS
KHABAR : जल गंगा संवर्धन अभियान का भव्य समापन,.. <<     NEWS : क्रेटा लूटकांड का इनामी आरोपी गिरफ्तार,.. <<     शाजापुर में सफाई व्यवस्था पर फूटा गुस्सा,.. <<     BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ की कोतवाली पुलिस की बड़ी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : राजगढ़ में सेफ क्लिक 2.0 अभियान, नुक्कड़ नाटक.. <<     KHABAR : शाजापुर में ट्रैफिक पुलिस गायब! आम नागरिक.. <<     KHABAR : बारिश बनी काल, उफनते नाले में बहे चालक का.. <<     KHABAR : हेमंत शर्मा बने मध्यप्रदेश श्रमजीवी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सफाई व्यवस्था पर फूटा गुस्सा, महिलाओं ने.. <<     BIG REPORT : नीमच की जनसुनवाई में अपर कलेक्टर बीएस.. <<     BIG NEWS : कांग्रेस में फिर वॉकआउट का खेल, पहले.. <<     BIG REPORT : मंदसौर पुलिस कंट्रोल रूम में जनसुनवाई,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष की विधानसभा बैतूल.. <<     KHABAR : खरगोन में पेंशनर्स का हुंकार, 5 लाख.. <<     खरगोन में आबकारी का बड़ा एक्शन, लाखों की अवैध.. <<     VIDEO NEWS: सरकारी जमीन पर कब्जे का खेल!,सीमांकन के.. <<     KHABAR : सामुदायिक भवन निर्माण की राशि स्वीकृत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 30, 2026, 3:44 pm
BIG REPORT : सीताराम जाजू सागर (हर्कियाखाल) डैम की शासकीय भूमि पर अतिक्रमण का आरोप, कलेक्टर हिमांशु चंद्रा से की जांच की मांग, सीमांकन के बावजूद अतिक्रमण जारी रहने का लगाया आरोप, डैम प्रभारी पर भी सवाल, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिले के सीताराम जाजू सागर बांध एवं हर्कियाखाल डैम क्षेत्र की शासकीय भूमि पर कथित अतिक्रमण, अवैध खेती एवं निर्माण का मामला मंगलवार को कलेक्टर जनसुनवाई में पहुंचा।

शिकायतकर्ता राजेंद्र सिंह सिसोदिया ने कलेक्टर को आवेदन सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है। आवेदन में आरोप लगाया गया है कि बरखेड़ा गुर्जर, जीरन, पावटी, पिपलिया गुर्जर एवं कालियाखेड़ी क्षेत्र में डैम से लगी शासकीय भूमि पर लंबे समय से अवैध कब्जा कर खेती की जा रही है।

शिकायत के अनुसार, नगर पालिका द्वारा हाल ही में सीमांकन कराया गया था, लेकिन बरखेड़ा गुर्जर क्षेत्र में न तो खाई खुदवाई गई और न ही सीमांकन के खंभे लगाए गए, जबकि सर्वाधिक अतिक्रमण इसी क्षेत्र में होने का दावा किया गया है।

शिकायतकर्ता ने डैम प्रभारी शेरू चौहान पर भी कथित मिलीभगत का आरोप लगाते हुए कहा कि सीमांकन के दौरान चिन्हित अवैध निर्माणों पर अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि संबंधित लोगों को नोटिस जारी किए गए या नहीं तथा अतिक्रमण हटाने के लिए क्या कदम उठाए गए हैं।

राजेंद्र सिंह सिसोदिया ने कलेक्टर से शासकीय भूमि पर कथित अवैध खेती एवं कब्जों पर तत्काल रोक लगाने, पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा जिम्मेदार अधिकारियों एवं अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE