मंदसौर। जिले में मानसून लगातार सक्रिय बना हुआ है। इस वर्ष अब तक जिले में औसतन 116.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। वहीं, पिछले 24 घंटों के दौरान जिले में 27.8 मिमी वास्तविक वर्षा रिकॉर्ड की गई।
पिछले 24 घंटों में भानपुरा में 11.2 मिमी, भावगढ़ में 34.0 मिमी, गरोठ में 24.8 मिमी, मल्हारगढ़ में 19.0 मिमी, संजीत में 13.0 मिमी, धुंधड़का में 40.0 मिमी, मंदसौर में 76.0 मिमी, शामगढ़ में 17.6 मिमी, कयामपुर में 2.0 मिमी, सीतामऊ में 3.0 मिमी तथा सुवासरा में 66.0 मिमी वर्षा दर्ज की गई।
एक जून से अब तक वर्षा की स्थिति पर नजर डालें तो वर्षामापक केंद्र भानपुरा में 118.4 मिमी, भावगढ़ में 83.0 मिमी, गरोठ में 116.6 मिमी, मल्हारगढ़ में 149.0 मिमी, संजीत में 92.0 मिमी, धुंधड़का में 147.0 मिमी, मंदसौर में 128.0 मिमी, शामगढ़ में 123.2 मिमी, कयामपुर में 92.5 मिमी, सीतामऊ में 103.8 मिमी तथा सुवासरा में 129.0 मिमी वास्तविक वर्षा दर्ज की गई है।
इधर, गांधीसागर बांध का जलस्तर बढ़कर 1289.18 फीट पर पहुंच गया है। मानसून की लगातार सक्रियता को देखते हुए प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।