BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : राजगढ़ में सेफ क्लिक 2.0 अभियान, नुक्कड़ नाटक.. <<     KHABAR : शाजापुर में ट्रैफिक पुलिस गायब! आम नागरिक.. <<     KHABAR : बारिश बनी काल, उफनते नाले में बहे चालक का.. <<     KHABAR : हेमंत शर्मा बने मध्यप्रदेश श्रमजीवी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सफाई व्यवस्था पर फूटा गुस्सा, महिलाओं ने.. <<     BIG REPORT : नीमच की जनसुनवाई में अपर कलेक्टर बीएस.. <<     BIG NEWS : कांग्रेस में फिर वॉकआउट का खेल, पहले.. <<     BIG REPORT : मंदसौर पुलिस कंट्रोल रूम में जनसुनवाई,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष की विधानसभा बैतूल.. <<     KHABAR : खरगोन में पेंशनर्स का हुंकार, 5 लाख.. <<     खरगोन में आबकारी का बड़ा एक्शन, लाखों की अवैध.. <<     VIDEO NEWS: सरकारी जमीन पर कब्जे का खेल!,सीमांकन के.. <<     KHABAR : सामुदायिक भवन निर्माण की राशि स्वीकृत.. <<     शाजापुर पुलिस की बड़ी कामयाबी, 27 लाख के गुम.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : सीताराम जाजू सागर (हर्कियाखाल) डैम की.. <<     BIG NEWS : मोहन सरकार की मंत्री प्रतिमा बागरी को.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 30, 2026, 3:21 pm
NEWS : भव्य शोभायात्रा के साथ शुरू होगा 21वां कल्याण महाकुंभ, विश्व शांति की कामना के साथ गूंजा नवकार मंत्र, कल निकलेगी भव्य कलश यात्रा, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। सनातन धर्म और गुरु परंपरा के पोषक तथा संवाहक कल्लाजी वेदपीठ के 21वें कल्याण महाकुंभ के अंतर्गत सोमवार सायं वेदपीठ परिसर में कल्याण नगरी के श्रावक-श्राविकाओं द्वारा सामूहिक नवकार मंत्र जाप किया गया। इस दौरान विश्व शांति, सर्वत्र खुशहाली तथा अच्छी वर्षा की कामना की गई।

वेदपीठ की ओर से उपस्थित श्रावक-श्राविकाओं का तुलसी माला एवं ऊपरना ओढ़ाकर स्वागत किया गया।
ठाकुर जी की संध्या महाआरती के पश्चात कृष्णा शक्ति दल की मातृशक्ति एवं कल्याण भक्त महिलाओं द्वारा रात्रि जागरण किया गया, जिसमें समस्त देवी-देवताओं और ठाकुर जी के मनभावन भजनों की प्रस्तुतियां दी गईं। इस अवसर पर यह कामना की गई कि 21वां कल्याण महाकुंभ धार्मिक दृष्टि से नया इतिहास रचे और देश-विदेश से आने वाले भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण हों।

भव्य शोभायात्रा व कलश यात्रा से होगा महाकुंभ का शुभारंभ-
चित्तौड़गढ़ में स्थित मेवाड़ के प्रसिद्ध श्री शेषावतार कल्लाजी वेदपीठ के 21वें कल्याण महाकुंभ का भव्य शुभारंभ एक जुलाई को दशहरा मैदान स्थित ढाबेश्वर महादेव मंदिर से प्रारंभ होने वाली विशाल शोभायात्रा एवं कलश यात्रा के साथ होगा।

इस यात्रा में 1100 कलश धारण किए मातृशक्ति, नासिक के ढोल-ताशा बैंड, 21 मालवीय ढोल, 11 बैंड, 51 अश्व एवं ऊंट, ऊंट गाड़ियां, अश्वारोही वीर-वीरांगनाएं तथा बटुक शामिल होंगे। इसके साथ ही 300 गांवों की प्रभात फेरियों का समागम, तोप से पुष्पवर्षा तथा एक दर्जन से अधिक आकर्षक झांकियां प्रमुख आकर्षण रहेंगी।

यात्रा में ठाकुर जी का सुसज्जित रथ, बग्गी में भानपुरा पीठ के शंकराचार्य स्वामी ज्ञानानंद तीर्थ की उपस्थिति तथा मार्ग में वीर-वीरांगनाओं द्वारा शौर्य प्रदर्शन भी आकर्षण का केंद्र रहेगा। मुख्य आकर्षण के रूप में मुगलों के साथ श्री जयमल कल्ला काका-भतीजा के युद्ध का सजीव प्रदर्शन किया जाएगा।

नगरवासियों द्वारा भव्य स्वागत की तैयारी-
दशहरा मैदान से ठाकुर जी के मंदिर तक लगभग 5 किलोमीटर लंबी इस शोभायात्रा का नगरवासी पलक-पावड़े बिछाकर आत्मीय स्वागत करेंगे तथा विभिन्न स्थानों पर ठाकुर जी के रथ की पूजा-अर्चना करेंगे। इसके लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।

प्रतिदिन 21 द्रव्यों से होगा महा अभिषेक-
कल्याण महाकुंभ के आठों दिनों तक ठाकुर श्री कल्लाजी सहित पंच देवों का 21 पवित्र द्रव्यों से मंगला दर्शन के साथ महा अभिषेक किया जाएगा। महाकुंभ के दौरान ठाकुर श्री कल्लाजी को विविध प्रकार के मिष्ठान, चटपटे व्यंजन, सूखे मेवे एवं फलों से युक्त महा छप्पन भोग अर्पित किया जाएगा, जिसकी झांकी श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE