शाजापुर। विधानसभा निर्वाचन के लिए मीडिया प्रतिनिधियों द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान के संबंध में किये जा रहे प्रचार-प्रसार सराहनीय है। यह बात कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी किशोर कन्याल ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान कही।
कलेक्टर कन्याल ने मीडिया प्रतिनिधियों द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान में किये जा रहे सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। इस मौके पर उन्होंने निर्वाचन से जुड़ी जानकारियां मीडिया प्रतिनिधियों को दी। साथ ही बताया कि मतदान के दिवस पर प्रत्येक 10 मतदान केन्द्र के बीच एक अतिरिक्त ईव्हीएम रखने की प्लानिंग है। उन्होंने बताया कि इस बार मतदान कर्मियों को सामग्री वितरण स्थल पर पहुंचने के पूर्व ही एसएमएस के माध्यम से मतदान केन्द्र क्रमांक एवं अन्य जानकारी दी जायेगी। 80 वर्ष से अधिक उम्र तथा दिव्यांगजनों जिनके द्वारा अपने घर से ही मतदान करने की सहमति दी गई है।