BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच नगर पालिका परिषद के विशेष सम्मेलन.. <<     BIG NEWS : खाकी ने किया रवि माली हत्याकांड का.. <<     BIG NEWS : दौसा बस अग्निकांड, चीखों के बीच जली.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में चाकूबाजी कांड से गरमाई.. <<     शिवपुरी: जनसुनवाई में पीएसीएल की फंसी राशि.. <<     VIDEO NEWS: मौत को चुनौती देता सफर, पानी से डूबे पुल.. <<     VIDEO NEWS: मानसून की रफ्तार तेज, कहीं राहत तो कहीं.. <<     VIDEO NEWS: नीमच पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई.. <<     मुरैना में रोटरी रॉयल्स उपवन का लोकार्पण, अटल.. <<     BIG REPORT : संभागायुक्त आशीष सिंह का शामगढ़ अस्पताल.. <<     KHABAR : कलेक्ट्रेट में गूंजा राष्ट्रगान और वंदे.. <<     मंदसौर जिले के पिपलिया मंडी में 32 कैश काउंटर.. <<     शिवपुरी जिले में हर घर नल-जल योजना में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का पिपलियामंडी कस्बा और रात.. <<     मनासा में भीड़ का क्रूर चेहरा! युवक को चोर.. <<     खरगोन के झिरन्या ब्लॉक में जाति प्रमाण पत्र.. <<     शिवपुरी में राष्ट्रीय एकता संघ का बड़ा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 16, 2023, 7:57 pm
KHABAR : मतदाताओं की जागरूकता के लिए किये गये प्रचार-प्रसार के लिए कलेक्टर ने मीडिया प्रतिनिधियों को दिया धन्यवाद, पढ़े दिलीप सौराष्ट्रीय की खबर  

Share On:-

शाजापुर। विधानसभा निर्वाचन-2023 के लिए मतदाताओं की जागरूकता के लिए किये गये प्रचार-प्रसार के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी किशोर कन्याल ने मीडिया प्रतिनिधियों को धन्यवाद दिया। कलेक्टर कन्याल ने आज निर्वाचन से संबंधित जानकारी देने के लिए पत्रकार वार्ता का आयोजन किया था। इस मौके पर अपर कलेक्टर बीएस सोलंकी, जिला पंचायत सीईओ संतोष टैगोर, उप जिला निर्वाचन अधिकारी अखिल राठौर सहित बड़ी संख्या में मीडिया प्रतिनिधिगण उपस्थित थे।
कलेक्टर कन्याल ने मीडिया प्रतिनिधियों से कहा कि मतदाता जागरूकता के लिए किया गया प्रचार-प्रसार सराहनीय है। जिले में चुनाव को लेकर नवाचार किये गये हैं। पहली बार मतदान दलों को सुव्यवस्थित तरीके से सामग्री का वितरण किया गया, इससे मतदान दलों में उत्साह और प्रसन्नता का भाव था। शाजापुर जिले में मतदान की जानकारी रियल टाईम पर प्राप्त करने के लिए गूगल शीट विकसित कर नवाचार किया गया, जिसे मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा सराहा गया है। गूगल शीट पर पीठासीन अधिकारी मतदान की जानकारी सहित अन्य जानकारियां भी दर्ज करेंगे, जिससे जिला मुख्यालय पर तत्काल सूचना प्राप्त होगी। निर्वाचन के संबंध में 05 बजे तक दो-दो घण्टे के मतदान की जानकारी उपलब्ध कराने के बाद निर्वाचन समाप्त होने पर पूर्ण जानकारी दी जायेगी। जिले में 80 वर्ष से अधिक उम्र के एवं 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगजनों कुल 753 मतदाताओं ने घर से मतदान करने की सहमति दी थी। इनमें से 97 प्रतिशत मतदाताओं द्वारा घर से मतदान किया गया। इसी तरह पोस्टल-बैलेट के माध्यम से भी 96 प्रतिशत मतदाताओं द्वारा मतदान किया गया। जिले में 835 मतदान केन्द्रों में से 204 क्रिटिकल मतदान केन्द्र है, जिन पर माइक्रो आब्जर्वर्स तैनात किये गये हैं। जिले में 3000 से अधिक सुरक्षा बल विभिन्न मतदान केन्द्रों पर तैनात रहेंगे। मतदान संपन्न कराने के लिए 85 सेक्टर मजिस्ट्रेट भी बनाए गए है, जिन्हें 2-2 ईवीएम मशीनें भी उपलब्ध कराई गई है। 
17 नवम्बर को प्रात: 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। मतदान के पूर्व प्रात: 5.30 बजे मतदान दलों को मॉकपोल कराना है। कलेक्टर ने बताया कि इस बार मतदाताओं को मतदाता पर्ची केवल सूचना के लिए दी गई है। मतदाता पर्ची के आधार पर मतदाता मतदान नहीं कर सकेंगे। मतदान के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा वोटर आईडी सहित 12 अन्य दस्तावेज निर्धारित किये गये हैं। जिले में कुल 6 लाख 88 हजार 349 मतदाता हैं, जिनमें 3 लाख 54 हजार 551 पुरूष, 3 लाख 33 हजार 789 महिलाएं एवं 09 अन्य मतदाता शामिल हैं। जिले में 31 हजार 272 युवा मतदाता है, 1105 सेवा निर्वाचक, 9787 वरिष्ठ मतदाता एवं 9563 दिव्यांग मतदाता हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE