BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच नगर पालिका परिषद के विशेष सम्मेलन.. <<     BIG NEWS : खाकी ने किया रवि माली हत्याकांड का.. <<     BIG NEWS : दौसा बस अग्निकांड, चीखों के बीच जली.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में चाकूबाजी कांड से गरमाई.. <<     शिवपुरी: जनसुनवाई में पीएसीएल की फंसी राशि.. <<     VIDEO NEWS: मौत को चुनौती देता सफर, पानी से डूबे पुल.. <<     VIDEO NEWS: मानसून की रफ्तार तेज, कहीं राहत तो कहीं.. <<     VIDEO NEWS: नीमच पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई.. <<     मुरैना में रोटरी रॉयल्स उपवन का लोकार्पण, अटल.. <<     BIG REPORT : संभागायुक्त आशीष सिंह का शामगढ़ अस्पताल.. <<     KHABAR : कलेक्ट्रेट में गूंजा राष्ट्रगान और वंदे.. <<     मंदसौर जिले के पिपलिया मंडी में 32 कैश काउंटर.. <<     शिवपुरी जिले में हर घर नल-जल योजना में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का पिपलियामंडी कस्बा और रात.. <<     मनासा में भीड़ का क्रूर चेहरा! युवक को चोर.. <<     खरगोन के झिरन्या ब्लॉक में जाति प्रमाण पत्र.. <<     शिवपुरी में राष्ट्रीय एकता संघ का बड़ा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 16, 2023, 8:12 pm
KHABAR : जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों में कल होगा मतदान, वोटरों को पीले चावल देकर किया मतदान के लिए आमंत्रित, पढ़े खबर

Share On:-

मंदसौर। जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों में 17 नवम्बर को प्रात: 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। प्रत्येक मतदाता को मताधिकार के उपयोग के लिए लगातार प्रेरित किया जा रहा है। स्‍वीप गतिविधियों के माध्‍यम से मतदाता जागरूकता अभियान में कई नवाचारों से मतदाताओं को प्रेरित किया जा रहा है। महिला एवं बाल विकास विभाग की सभी परियोजनाओं में आँगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं द्वारा घर-घर जाकर मतदाताओं को पीले चावल देकर 17 नवम्बर को मतदान के लिए आमंत्रित किया जा रहा है।  मतदान केंद्र पर मतदाताओं की पहचान के लिए 12 दस्तावेजों निर्धारित किये गए है। इन 12 दस्तावेजों में से कोई भी एक दस्तावेज़ होने पर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकता है। इन दस्तावेजों के अंतर्गत आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, मतदाता पहचान पत्र, पासपोर्ट, मनरेगा जॉब कार्ड, सर्विस पहचान पत्र, पासबुक, स्मार्ट कार्ड, स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, पेंशन दस्तावेज व सरकारी पहचान पत्र को शामिल किए गए हैं। इनमें से कोई भी एक दस्तावेज़ होने पर आपको अपने मत का प्रयोग करने से कोई भी नहीं रोक सकता है, तो आओ हम सब मिलकर एक मजबूत लोकतंत्र को बनाने के लिए सभी मतदान करें।    

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE