नीमच। जिले में विधानसभा चुनाव के लिए आज शुक्रवार सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हो गई है। मतदान शाम 6 बजे तक चलेगा। जिले में 743 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं, जिसमें 198 संवेदनशील है। वहीं 50 आदर्श मतदान केंद्र हैं। नीमच जिले की 3 विधानसभा सीटों पर कांग्रेस और भाजपा के बीच सीधा मुकाबला है। यहां जावद विधानसभा सीट पर भाजपा के बागी पूरनमल अहीर भी मैदान में हैं। नीमच के मतदान केंद्रों पर युवाओं के साथ बुजुर्गों में भी मतदान को लेकर उत्साह देखा जा रहा है। वॉईस ऑफ एमपी की टीम भी मतदान से जुड़ी पल-पल की अपडेट अपने पाठकों व दर्शकों तक पहुंचा रहे हैं।