नीमच। जिले में विधानसभा चुनाव के लिए आज सुबह 7 बजे से वोटिंग चल रही है। मतदाताओं में भी वोट को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा हैं। मतदान शाम 6 बजे तक चलेगा। सुबह 11 बजे तक जिले में कुल 34.75 प्रतिशत वोटिंग हो चुकी है जो मप्र में सबसे सर्वाधिक है। वहीं सुबह 11 बजे तक नीमच विधानसभा क्षेत्र में 33.75 प्रतिशत, जावद 34.76 प्रतिशत व मनासा में 35.87 प्रतिशत मतदान हो चुका है। वरिष्ठ व महिला मतदाताओं के साथ युवा मतदाताओं में भी वोट करने को लेकर उत्साह देखा गया।