BREAKING NEWS
इंदौर तक गूंजा दर्द—दौसा हादसे में टूट गए कई.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच नगर पालिका परिषद के विशेष सम्मेलन.. <<     BIG NEWS : खाकी ने किया रवि माली हत्याकांड का.. <<     BIG NEWS : दौसा बस अग्निकांड, चीखों के बीच जली.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में चाकूबाजी कांड से गरमाई.. <<     शिवपुरी: जनसुनवाई में पीएसीएल की फंसी राशि.. <<     VIDEO NEWS: मौत को चुनौती देता सफर, पानी से डूबे पुल.. <<     VIDEO NEWS: मानसून की रफ्तार तेज, कहीं राहत तो कहीं.. <<     VIDEO NEWS: नीमच पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई.. <<     मुरैना में रोटरी रॉयल्स उपवन का लोकार्पण, अटल.. <<     BIG REPORT : संभागायुक्त आशीष सिंह का शामगढ़ अस्पताल.. <<     KHABAR : कलेक्ट्रेट में गूंजा राष्ट्रगान और वंदे.. <<     मंदसौर जिले के पिपलिया मंडी में 32 कैश काउंटर.. <<     शिवपुरी जिले में हर घर नल-जल योजना में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का पिपलियामंडी कस्बा और रात.. <<     मनासा में भीड़ का क्रूर चेहरा! युवक को चोर.. <<     खरगोन के झिरन्या ब्लॉक में जाति प्रमाण पत्र.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 17, 2023, 4:51 pm
BIG NEWS : पुलिस ने मारपीट की घटना को अंजाम देने वाले तीन अज्ञात आरोपियों को किया गिरफ्तार, पढ़े दिनेश मेनारिया की खबर 

Share On:-

निम्बाहेड़ा। राजन दुष्यन्त जिला पुलिस अधीक्षक चित्तौड़गढ़ ने बताया कि प्रार्थी सत्यनारायण पिता रामेश्वर धाकड निवासी कनेरा ने दिनांक 11 नवंबर 2023 को बमुकाम सीएचसी कनेरा पर एक लिखित रिपोर्ट पेश की जिसमे बताया गया कि मैं आज शाम को अपने खेत पर सिंचाई कर रहा था घर आते समय रास्ते मे तीन जने जो की एक अपाची गाडी बिना नम्बर की खडी थी जिन्होने मुझे रोककर ताबड़ तोड़ लोहे के सरीयों से मेरे उपर हमला कर दिया आस पास के खेत से लोगो आकर मुझे बचाया। रिपोर्ट पर पुलिस थाना कनेरा पर प्रकरण संख्या 85/23 धारा 34, 323, 34 भादस में दर्ज कर अज्ञात बदमाश की तलाश की गई। 
प्रकरण की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यन्त तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) बुगलाल मीणा के निर्देशन में व बेनी प्रसाद मीणा वृताधिकारी, वृत निम्बाहेडा के निकट सुपरविजन मे अज्ञात अभियुक्तों की तलास हेतु साईबर टीम के साथ थानाधिकारी नाथू सिंह उनि के नेतृत्व में टीम गठीत की गई। टीम द्वारा बीटीएस व टॉवर लोकेशन तथा मुखबीरी सूत्रों से आसूचना संकलन कर दिनांक 16 नवंबर 2023 को अभियुक्त तुफान पिता राजु बन्जारा उम्र 36 साल निवासी निम्बाहेडा, हरि सिंह पिता अमरसिंह राजपुत उम्र 23 साल निवासी निम्बाहेडा, पुष्पेन्द्र पिता विनोद राठौड जाति तेली उम्र 22 साल निवासी निम्बाहेड़ा को डिटेन कर बाद अनुसंधान गिरफ्तार किया गया।
पुछताछ व अनुसंधान से पाया गया कि प्रार्थी सत्यनारायण व कपील धाकड के बीच आपसी पुरानी रंजिश को लेकर उक्त घटना की थी। अनुसंधान से उक्त घटना किसी राजनैतिक पार्टी से सम्बन्धित नही होना पाया गया। कपील धाकड के सम्बन्ध में अनुसंधान जारी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE