BREAKING NEWS
इंदौर तक गूंजा दर्द—दौसा हादसे में टूट गए कई.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच नगर पालिका परिषद के विशेष सम्मेलन.. <<     BIG NEWS : खाकी ने किया रवि माली हत्याकांड का.. <<     BIG NEWS : दौसा बस अग्निकांड, चीखों के बीच जली.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में चाकूबाजी कांड से गरमाई.. <<     शिवपुरी: जनसुनवाई में पीएसीएल की फंसी राशि.. <<     VIDEO NEWS: मौत को चुनौती देता सफर, पानी से डूबे पुल.. <<     VIDEO NEWS: मानसून की रफ्तार तेज, कहीं राहत तो कहीं.. <<     VIDEO NEWS: नीमच पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई.. <<     मुरैना में रोटरी रॉयल्स उपवन का लोकार्पण, अटल.. <<     BIG REPORT : संभागायुक्त आशीष सिंह का शामगढ़ अस्पताल.. <<     KHABAR : कलेक्ट्रेट में गूंजा राष्ट्रगान और वंदे.. <<     मंदसौर जिले के पिपलिया मंडी में 32 कैश काउंटर.. <<     शिवपुरी जिले में हर घर नल-जल योजना में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का पिपलियामंडी कस्बा और रात.. <<     मनासा में भीड़ का क्रूर चेहरा! युवक को चोर.. <<     खरगोन के झिरन्या ब्लॉक में जाति प्रमाण पत्र.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 18, 2023, 11:37 am
KHABAR : जिले में शांति पूर्ण हुआ मतदान, कुल 75.30 प्रतिशत मतदाताओं ने किया अपने मताधिकार का उपयोग, पढ़े खबर 

Share On:-

दतिया। विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2023 हेतु आज प्रातः 7 बजे से ही जिले की तीनों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान शांतिपूर्ण तरीके से शुरू हुआ। जिले में मतदान शुरू होने के पूर्व मतदान केन्द्रों पर पोलिंग एजेंटों की उपस्थिति में मॉकपोल भी हुआ। जिला निर्वाचन कार्यालय दतिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में 75.30 प्रतिशत मतदान हुआ। जिसमें 77.48 प्रतिशत पुरूष मतदाताओं ने, 72.85 प्रतिशत महिला और 30 प्रतिशत थर्ड जेण्ड़र मतदाताओं ने 707 मतदान केन्द्रों पर अपने मताधिकार का उपयोग किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले की सेवढ़ा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 20 में कुल 72.96 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया। जिसमें 74.91 प्रतिशत पुरूष, 73.73 प्रतिशत महिला और 50 प्रतिशत थर्ड जेण्ड़र मतदाता शामिल है। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 21 भाण्ड़ेर (अ.जा.) में कुल 73.07 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। जिसमें 76.12 प्रतिशत पुरूष, 69.64 प्रतिशत महिला और 40 प्रतिशत थर्ड जेण्ड़र मतदाता शामिल है। जिले की विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 22 दतिया में 79.26 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया। जिसमें 80.93 प्रतिशत पुरूष, 77.41 प्रतिशत महिला और 30 प्रतिशत थर्ड जेण्ड़र मतदाता शामिल है। जिले में किसी भी स्थान से अप्रिय घटना का समाचार नहीं है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संदीप माकिन एवं पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा तथा निर्वाचन हेतु प्रेक्षकगणों द्वारा मतदान केन्द्रों का सतत् भ्रमण कर निगरानी रखी। मतदान उपरांत मतदान दल के सदस्यों द्वारा आज शाम से ही मतगणना स्थल शासकीय पोलीटेक्निक महाविद्याल में ईव्हीएम एवं मतदान सामग्री जमा करना शुरू कर दिया है। कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने आम मतदाताओं के समान लाईन में लगकर किया मतदान कलेकटर एवं जिला निर्वाचन अधिकरी संदीप माकिन और पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने आम मतदाताओं के समान लाईन में लगकर अपने मताधिकार का उपयोग किया। कलेक्टर माकिन ने अपने परिवार के साथ दतिया विधानसभा क्षेत्र के मतदान केन्द्र क्रमांक 90 डाईट पर मतदान किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE