BREAKING NEWS
इंदौर तक गूंजा दर्द—दौसा हादसे में टूट गए कई.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच नगर पालिका परिषद के विशेष सम्मेलन.. <<     BIG NEWS : खाकी ने किया रवि माली हत्याकांड का.. <<     BIG NEWS : दौसा बस अग्निकांड, चीखों के बीच जली.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में चाकूबाजी कांड से गरमाई.. <<     शिवपुरी: जनसुनवाई में पीएसीएल की फंसी राशि.. <<     VIDEO NEWS: मौत को चुनौती देता सफर, पानी से डूबे पुल.. <<     VIDEO NEWS: मानसून की रफ्तार तेज, कहीं राहत तो कहीं.. <<     VIDEO NEWS: नीमच पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई.. <<     मुरैना में रोटरी रॉयल्स उपवन का लोकार्पण, अटल.. <<     BIG REPORT : संभागायुक्त आशीष सिंह का शामगढ़ अस्पताल.. <<     KHABAR : कलेक्ट्रेट में गूंजा राष्ट्रगान और वंदे.. <<     मंदसौर जिले के पिपलिया मंडी में 32 कैश काउंटर.. <<     शिवपुरी जिले में हर घर नल-जल योजना में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का पिपलियामंडी कस्बा और रात.. <<     मनासा में भीड़ का क्रूर चेहरा! युवक को चोर.. <<     खरगोन के झिरन्या ब्लॉक में जाति प्रमाण पत्र.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 18, 2023, 11:57 am
BIG NEWS : मतदाताओं में दिखा उत्साह, युवा हो या बुजुर्ग सभी ने किया वोट, शांतिपूर्ण संपन्न हुआ मतदान, सुबह से ही लगी लंबी कतारें, पढ़े खबर 

Share On:-

शिवपुरी। विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिए 17 नवंबर को मतदान किया गया। पूरे जिले में मतदाताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। जिले में पांच विधानसभाओं में मतदान हुआ जिसमें करेरा, पोहरी, शिवपुरी, पिछोर और कोलारस विधानसभा हैं।
युवा हो या बुजुर्ग या महिलाएं और दिव्यांगजन सभी ने उत्साह दिखाते हुए मतदान किया। पहली बार वोट कर रहे युवा मतदाता भी उत्साहित दिखाई दिए। मतदान सुबह 7 बजे से शुरू हुआ और शाम 6 बजे तक संपन्न हुआ। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर लंबी-लंबी कतारें लगने लगीं। प्रत्येक 2 घंटे में मत प्रतिशत की रिपोर्ट जारी की गई। जिसमें शाम 5 बजे तक जिले में 72ः मतदान हो चुका था।
जिला निर्वाचन अधिकारी रवींद्र कुमार चौधरी पत्नी और बेटी सहित पुलिस लाइन स्थित मतदान केंद्र पहुंचे और मतदान किया। एडीएम विवेक रघुवंशी और जिला पंचायत सीईओ उमराव मरावी सुबह से ही मतदान केंद्र के भ्रमण पर रहे। उन्होंने कई मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया और व्यवस्थाएं देखी। आदर्श मतदान केंद्र कांकर में दिव्यांग मतदाताओं को फूलमाला पहनाकर उनका उत्साह वर्धन किया। जिले में शांतिपूर्ण तरीके से निर्वाचन संपन्न हुआ। प्रशासन एवं पुलिस की टीम ने सतर्क रहकर काम किया। मतदान केंद्रों पर निगरानी के लिए सेक्टर अधिकारी तैनात रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE