BREAKING NEWS
इंदौर तक गूंजा दर्द—दौसा हादसे में टूट गए कई.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच नगर पालिका परिषद के विशेष सम्मेलन.. <<     BIG NEWS : खाकी ने किया रवि माली हत्याकांड का.. <<     BIG NEWS : दौसा बस अग्निकांड, चीखों के बीच जली.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में चाकूबाजी कांड से गरमाई.. <<     शिवपुरी: जनसुनवाई में पीएसीएल की फंसी राशि.. <<     VIDEO NEWS: मौत को चुनौती देता सफर, पानी से डूबे पुल.. <<     VIDEO NEWS: मानसून की रफ्तार तेज, कहीं राहत तो कहीं.. <<     VIDEO NEWS: नीमच पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई.. <<     मुरैना में रोटरी रॉयल्स उपवन का लोकार्पण, अटल.. <<     BIG REPORT : संभागायुक्त आशीष सिंह का शामगढ़ अस्पताल.. <<     KHABAR : कलेक्ट्रेट में गूंजा राष्ट्रगान और वंदे.. <<     मंदसौर जिले के पिपलिया मंडी में 32 कैश काउंटर.. <<     शिवपुरी जिले में हर घर नल-जल योजना में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का पिपलियामंडी कस्बा और रात.. <<     मनासा में भीड़ का क्रूर चेहरा! युवक को चोर.. <<     खरगोन के झिरन्या ब्लॉक में जाति प्रमाण पत्र.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 18, 2023, 12:47 pm
KHABAR : कलेक्टर व एसपी ने लिया चुनावी गतिविधियों का जायजा, सबसे पहले पहुंचे इस जनपद पंचायत में बने मतदान केंद्र 54 पर, मतदान के प्रतिशत की जानकारी ली, पढ़े खबर 

Share On:-

धार। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रियंक मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय व विधानसभा क्षेत्र बदनावर के विभिन्न स्थानों पर पहुंच कर वहां पर की जा रही चुनावी गतिविधियों का जायजा लिया। वे सबसे पहले जनपद पंचायत धार में बने मतदान केंद्र 54 पहुंचे और वहां के मतदान प्रतिशत की पूछताछ की। इसके बाद उन्होंने परिसर में ही बने कम्युनिकेशन सेंटर का अवलोकन किया और वहां की जा रही कार्यवाही की जानकारी ली। उन्होंने पॉलिटेक्निकल कॉलेज पहुंचकर मतदान दलों द्वारा सामग्री जमा करने के लिए किए गए इंतजाम को देखा और निर्देश दिए कि इसमें मतदान दलों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। इसके बाद वे विधानसभा क्षेत्र बदनावर अंतर्गत शासकीय प्राथमिक विद्यालय अनारद, नागोरा, ग्राम पंचायत पलवाड़ा , शासकीय माध्यमिक विद्यालय मनासा , नंदराम चौपड़ा विद्यालय के मतदान केंद्र पहुंचे और मतदान के प्रतिशत की जानकारी ली ।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE