BREAKING NEWS
NEWS : प्रतापगढ़ पुलिस ने तीन आदतन अपराधियों पर की.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच का कैंट थाना क्षेत्र और सुबह का वक्त,.. <<     KHABAR : राजनगर में बावड़ी उत्सव का आयोजन, श्रमदान.. <<     दतिया पुलिस का बड़ा धमाका,11 महीने पुराने अंधे.. <<     KHABAR : उफनती नदी में जिंदगी दांव पर, स्कूल.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सेवा कार्यों से हुई स्थापना दिवस पखवाड़े.. <<     खरगोन के सुरपाला में पक्की सड़क की मांग,.. <<     VIDEO NEWS: नामकरण के प्रस्ताव पर भाजपा में असहमति,.. <<     BIG NEWS : नामकरण प्रस्ताव पर नगर पालिका में सियासी.. <<     उज्जैन में संस्कृत शिक्षा का भव्य दीक्षांत.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले की गरोठ थाना पुलिस का बड़ा.. <<     इंदौर तक गूंजा दर्द—दौसा हादसे में टूट गए कई.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच नगर पालिका परिषद के विशेष सम्मेलन.. <<     BIG NEWS : खाकी ने किया रवि माली हत्याकांड का.. <<     BIG NEWS : दौसा बस अग्निकांड, चीखों के बीच जली.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में चाकूबाजी कांड से गरमाई.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 18, 2023, 5:21 pm
KHABAR : नारी को आत्म-प्रतिष्ठित होना होगा- डॉ मिनाक्षर जोशी, जाजू कॉलेज में विशिष्ट व्याख्यान कार्यक्रम का हुआ आयोजन, पढ़े खबर  

Share On:-

नीमच। नारी एक शक्ति है, वस्तु नहीं, उसे स्वयं यह बात समझकर आत्म-प्रतिष्ठित होना होगा। उक्त उद्गार इलाहाबाद विष्वविद्यालय, प्रयागराज (उप्र) की संस्कृत की प्राध्यापिका डॉ मिनाक्षी जोशी ने श्री सीताराम जाजू शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नीमच में आयोजित एक विशिष्ट व्याख्यान में वर्तमान में नारी की दशा और दिशा भारतीय ज्ञान परम्परा के संदर्भ में विषय पर बोलते हुए व्यक्त किये। 
इसी संदर्भ में उन्होंने अपनी उत्कृष्ट एवं प्रभावपूर्ण भाषा-षैली में छात्राओं एवं उपस्थित महाविद्यालयीन स्टॉफ को संबोधित करते हुए कहा कि नारी में स्वयं आकर्षण एवं शक्ति होती है। उसे पुरूष क्यों बनना है? उसे अपने स्त्री होने पर गर्व होना चाहिये, वरदान मानना चाहिये। आज के औद्योगिक युग में नारी ने स्वयं को वस्तु समझ लिया है और अपने प्रकृति प्रदत्त वास्तविक गुणों को भुल गई है। स्त्री का प्रत्येक गुण उसका आभूषण है और उसकी प्रत्येक भूमिका प्रशसंनीय है। अपनी बात को सशक्तता देते हुए उन्होंने भारतीय ऋषि परम्परा के साथ ही इतिहास में विद्यमान स्त्री चरित्रों का नामोल्लेख कर उनके कर्तृत्व पर प्रकाश डाला और छात्राओं को दिशा प्रदान करते हुए इन चरित्रों से सीख लेने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने युवा पीढ़ी को सन्देश देते हुए कहा कि भारतीय कुटुम्ब प्रणाली में डिप्रेशन और आत्महत्या जैसी कोई समस्या नहीं थी, ये सब पाष्चात्य एवं भौतिकतावाद की ही देन है। इसलिये हमे अपनी भारतीय ज्ञान-परम्परा से जुड़कर अपने अस्तित्व को तलाशना होगा और अपनी ऊर्जा का प्रयोग स्वयं और देश के विकास में करना होगा। 
कार्यक्रम के प्रारम्भ में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ एनके डबकरा ने अतिथि वक्ता के लिये स्वागत भाषण देते हुए विषय की प्रासंगिकता पर विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम का संचालन अतिथि परिचय एवं आभार डॉ बीना चौधरी द्वारा व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालयीन स्टॉफ के साथ बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित थी। 

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE