BREAKING NEWS
NEWS : प्रतापगढ़ पुलिस ने तीन आदतन अपराधियों पर की.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच का कैंट थाना क्षेत्र और सुबह का वक्त,.. <<     KHABAR : राजनगर में बावड़ी उत्सव का आयोजन, श्रमदान.. <<     दतिया पुलिस का बड़ा धमाका,11 महीने पुराने अंधे.. <<     KHABAR : उफनती नदी में जिंदगी दांव पर, स्कूल.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सेवा कार्यों से हुई स्थापना दिवस पखवाड़े.. <<     खरगोन के सुरपाला में पक्की सड़क की मांग,.. <<     VIDEO NEWS: नामकरण के प्रस्ताव पर भाजपा में असहमति,.. <<     BIG NEWS : नामकरण प्रस्ताव पर नगर पालिका में सियासी.. <<     उज्जैन में संस्कृत शिक्षा का भव्य दीक्षांत.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले की गरोठ थाना पुलिस का बड़ा.. <<     इंदौर तक गूंजा दर्द—दौसा हादसे में टूट गए कई.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच नगर पालिका परिषद के विशेष सम्मेलन.. <<     BIG NEWS : खाकी ने किया रवि माली हत्याकांड का.. <<     BIG NEWS : दौसा बस अग्निकांड, चीखों के बीच जली.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में चाकूबाजी कांड से गरमाई.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 18, 2023, 7:10 pm
REPORT : मतदान में महिलाओं ने पुरूषों से बाजी मारी, सात विधानसभा क्षेत्रों रहीं आगे, रचा महिला सशक्तिकरण का नया आयाम, पढ़े खबर 

Share On:-

रीवा। जिले के आठ विधानसभा क्षेत्रों में 17 नवम्बर को शांतिपूर्वक मतदान संपन्न हुआ। शाम 5 बजे तक जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में कुल 64.72 प्रतिशत मतदान हुआ। इसमें पुरूष मतदाताओं का प्रतिशत 61.46 तथा महिला मतदाताओं का प्रतिशत 68. 28 रहा। इस दृष्टि से देखा जाए तो पुरूषों की तुलना में महिला मतदाताओं का प्रतिशत लगभग 7 प्रतिशत अधिक रहा। रीवा विधानसभा क्षेत्र को छोड़कर शेष सभी आठ विधानसभा क्षेत्रों में पुरूषों की तुलना में महिलाओं का मतदान प्रतिशत अधिक रहा। विधानसभा क्षेत्र सिरमौर में पुरूषों का प्रतिशत 58.57 तो महिलाओं का 66.62 प्रतिशत रहा। विधानसभा क्षेत्र सेमरिया में पुरूषों का प्रतिशत 64.43 तो महिलाओं का 72.12 प्रतिशत, त्योंथर में पुरूष 61.09, महिला 70.54, मऊगंज पुरूष 60.99, महिला 71.02 तथा देवतालाब विधानसभा क्षेत्र में पुरूष मतदाताओं का प्रतिशत 58.11 तथा महिला मतदाताओं का प्रतिशत 65.94 रहा। विधानसभा क्षेत्र मनगवां में पुरूष मतदाताओं का प्रतिशत 58.24 तथा महिलाओं का प्रतिशत 64.90 एवं गुढ़ विधानसभा क्षेत्र में पुरूष मतदाताओं का प्रतिशत 64.89 तथा महिलाओं का प्रतिशत 70.97 रहा। केवल रीवा विधानसभा क्षेत्र में महिलाएं मामूली अंतर से पुरूषों से पीछे रह गईं। इस विधानसभा क्षेत्र में पुरूषों का प्रतिशत 66.05 तथा महिलाओं का प्रतिशत 64.50 रहा। यह महिला सशक्तिकरण का नया आयाम है। लोकतंत्र के महापर्व में महिलाओं की भागीदारी बढ़ी है। जिले भर में लगातार चलाए गए मतदाता जागरूकता अभियान ने भी महिलाओं का मतदान प्रतिशत बढ़ाने में सकारात्मक योगदान दिया है। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर जाकर महिलाओं को मतदान के लिए प्रेरित किया गया। महिलाओं ने सुबह से ही मतदान केन्द्रों में पहुंचकर अपने मताधिकार का उपयोग किया। महिलाओं ने मतदान प्रतिशत के मामले में पुरूषों को पीछे छोड़ते हुए इस बात का प्रमाण दिया कि वे हर क्षेत्र में आगे हैं।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE