चित्तौड़गढ़। विधानसभा आम चुनाव 2023 के तहत आमजन व श्रमिक वर्ग को मतदान के संबंध में जागरूक करने के लिए औद्योगिक क्षेत्र आजोलिया का खेड़ा रीको क्षेत्र में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 25 नवंबर को बिना किसी लोभ लालच के निर्भीक होकर मतदान करने की अपील करते हुए श्रमिक वर्ग के साथ-साथ औद्योगिक क्षेत्र में बेंड बजे के साथ रेली निकालकर चुनावी मतदान संदेश गीतों के साथ हाथों में झंडा बैनर लिए मतदान जागरूकता संदेश दिया गया।
इस दौरान श्रम विभाग के अधिकारी मदन सालवी ओजस्वी मार्बल संघ के अध्यक्ष राधेश्याम मंडोर तथा स्वीप प्रभारी अधिकारी विकास अधिकारी मुकेश मीणा आदि ने संबोधन कर सभी को उत्साह व उमंग के साथ मतदान करने की अपील की।