BREAKING NEWS
NEWS : प्रतापगढ़ पुलिस ने तीन आदतन अपराधियों पर की.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच का कैंट थाना क्षेत्र और सुबह का वक्त,.. <<     KHABAR : राजनगर में बावड़ी उत्सव का आयोजन, श्रमदान.. <<     दतिया पुलिस का बड़ा धमाका,11 महीने पुराने अंधे.. <<     KHABAR : उफनती नदी में जिंदगी दांव पर, स्कूल.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सेवा कार्यों से हुई स्थापना दिवस पखवाड़े.. <<     खरगोन के सुरपाला में पक्की सड़क की मांग,.. <<     VIDEO NEWS: नामकरण के प्रस्ताव पर भाजपा में असहमति,.. <<     BIG NEWS : नामकरण प्रस्ताव पर नगर पालिका में सियासी.. <<     उज्जैन में संस्कृत शिक्षा का भव्य दीक्षांत.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले की गरोठ थाना पुलिस का बड़ा.. <<     इंदौर तक गूंजा दर्द—दौसा हादसे में टूट गए कई.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच नगर पालिका परिषद के विशेष सम्मेलन.. <<     BIG NEWS : खाकी ने किया रवि माली हत्याकांड का.. <<     BIG NEWS : दौसा बस अग्निकांड, चीखों के बीच जली.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में चाकूबाजी कांड से गरमाई.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 18, 2023, 7:17 pm
BIG NEWS : महिला की हत्या का खुलासा, पति ही निकला कातिल, पेड़ से गिरकर मृत्यु होने की झूठी कहानी बना पुलिस में दर्ज करवाई थी झूठी रिपोर्ट, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। कपासन थाना पुलिस ने कपासन के चतुर्भुजपुरा में हुई महिला की हत्या का खुलासा करते हुए हत्या करने वाले आरोपी मृतका के पति को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने अपनी पत्नी की डंडे से पीट पीटकर व गला दबाकर हत्या की थी। वास्तविक घटना को छिपाने के लिए महिला की पेड़ से गिरकर मृत्यु होने की झूठी कहानी बना पुलिस में झूठी रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।
पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत ने बताया कि भटटो का बामणीया थाना कपासन निवासी भैरुलाल भील की पुलिस में दी रिपोर्ट अनुसार उसकी पुत्री का विवाह चर्तुभुजपुरा कपासन निवासी गोटुलाल पुत्र रुपा भील से करीब 11-12 वर्ष पहले कराया था, जिसे उसका पति गोटुलाल भील आये दिन शराब पीकर मारपीट कर परेशान करता था। 06 नवम्बर की रात्री को हत्या करने के आशय से उसके साथ डंडे से पीटकर गम्भीर मारपीट की गई, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। उसकी पुत्री की मृत्यु होने के बावजुद पीहरवालों को कोई सुचना नही दी व वास्तविक घटना को छुपाने के आशय से मृतका की मृत्यु पेड से गिरने से होने की थाना कपासन पर एक झुठी रिपोर्ट दी व अस्पताल ले जाकर पोटस्मार्टम करवाया एवं मौके से सभी साक्ष्य मिटाने का प्रयास किया तथा मौके से फरार हो गया। रिपोर्ट पर हत्या व सबूत मिटाने का प्रकरण थाना कपासन पर दर्ज कर जांच की गई।
मामले का खुलासा करने व फरार आरोपी को गिरफ्तार करने के निर्देश दिये जाने पर एएसपी बुगलाल मीना व डीएसपी कपासन बुद्वराज के सुपरविजन में थानाधिकारी गजेन्द्रंसिंह व लक्ष्मणसिंह उनि, हैडकानिं तंवरसिंह, तेजमल, कानिं शेतानसिंह व राजेश द्वारा तकनिकी व गोपनीय रुप से अनुसंधान किया जाकर मृतका के पति गोटुलाल भील को डिटेन कर मनौवैज्ञानिक तरिके से गहनता से पुछताछ की तो घरेलु झगडा होने के कारण आरोपी गोटुलाल द्वारा शराब के नशे में मृतका के साथ लकडी से मारपीट कर हाथों से गला दबाकर हत्या कर हत्या के जुर्म से बचने के लिये पेड से गिरने की झुठी कहानी बनाकर पुलिस में झुठी रिर्पोट करना पाया गया। जिस पर मृतका के पति चर्तुभुजपुरा थाना कपासन निवासी गोटुलाल पुत्र रुपा भील को गिरफ्तार किया गया। जिससे प्रकरण में अनुसंधान जारी हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE